
एक गलती, सालों की कमाई खत्म! OTP स्कैम कैसे करता है मिनटों में बड़ा नुकसान
AajTak
OTP एक सिक्योरिटी लेयर होती है. लेकिन यही सिक्योरिटी लेयर लोगों पर भारी पड़ रहा है. स्कैमर्स अलग अलग तरह से लोगों से कैसे भी करके OTP लेते हैं फिर शुरू होता है साइबर फ्रॉड. आइए जानते हैं कैसे होता है OTP स्कैम.
फोन पर एक कॉल आता है. सामने वाला खुद को बैंक का कर्मचारी बताता है. आवाज़ में भरोसा होता है, बातों में जल्दी. कहा जाता है कि आपके अकाउंट में कुछ गड़बड़ दिख रही है या फिर KYC अपडेट नहीं है. इसी बीच एक OTP आता है. सामने वाला कहता है, बस कन्फर्मेशन के लिए बताना है.
यहीं से OTP स्कैम शुरू होता है. और अक्सर यहीं पर कहानी खत्म भी हो जाती है.
भारत में डिजिटल पेमेंट बढ़ने के साथ OTP स्कैम सबसे तेजी से फैलने वाला साइबर अपराध बन चुका है. UPI, बैंकिंग ऐप्स, ई-कॉमर्स और यहां तक कि सोशल मीडिया अकाउंट्स तक इस स्कैम की चपेट में आ रहे हैं. खास बात यह है कि अब इसमें सिर्फ बुज़ुर्ग या कम पढ़े-लिखे लोग ही नहीं, बल्कि टेक समझने वाले युवा भी फंस रहे हैं.
OTP स्कैम काम कैसे करता है?
OTP यानी वन टाइम पासवर्ड. यह सिस्टम इसलिए बनाया गया था ताकि सिर्फ असली यूज़र ही अपने अकाउंट तक पहुंच सके. लेकिन स्कैमर्स ने इसी सुरक्षा को सबसे कमजोर कड़ी बना दिया है. इसे सेकंड लेयर सिक्योरिटी या टू फैक्टर ऑथेन्टिकेशन भी कहा जाता है.
आज OTP स्कैम सिर्फ OTP बताइए तक सीमित नहीं है. पहले आपको डराया जाता है, फिर भरोसा बनाया जाता है. स्कैमर आपके बैंक का नाम, कभी-कभी आपकी आखिरी ट्रांजैक्शन या शहर तक जानता है. यह जानकारी डेटा लीक, फर्जी ऐप्स या ऑनलाइन फॉर्म्स से आती है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








