
एक कॉल, 16वें फ्लोर से गिरीं, गली में मिली डेडबॉडी... पुतिन के एक और टॉप ऑफिसर की संदिग्ध मौत!
AajTak
यूक्रेन युद्ध के बाद से रूस में संदिग्ध और रहस्यमयी मौतें रूसी राजनीति पर नजर रखने वाले लोगों के लिए हैरानी की वजह गई है. इस लिस्ट में तब एक और नाम जुड़ गया जब सेंट पीट्सबर्ग की एक गली में 58 साल की अधिकारी मरीना यानकीना की लाश मिली. मरीना राष्ट्रपति पुतिन के यूक्रेन वार के लिए फंड जमा करने वालों में प्रमुख नाम थीं.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक और राजदार की संदिग्ध मौत हो गई है. 58 साल की मरीना यानकीना नाम की इस रक्षा अधिकारी की मौत 16वें फ्लोर की बिल्डिंग की खिड़कियों से गिरकर हुई है. ये घटना सेंट पीट्सबर्ग की है. मरीना यानकीना की मौत राष्ट्रपति पुतिन के नजदीकियों की मौत की श्रृंखला में नया नाम है. इससे पहले पुतिन के कई करीबी अधिकारी या फिर उनके रिश्तेदारों की रहस्यमय तरीके से मौत हो रही है. यानकीना यूक्रेन वार के लिए जोर-शोर से फंड जमा करने वालों में से थीं.
मरीना यानकीना की बॉडी रूस के सेंट पीट्सबर्ग में जमशिना स्ट्रीट में पड़ी थी तभी उधर से गुजरने वाले एक शख्स की नजर उस पर पड़ी.
50 मीटर की ऊंचाई से गिरीं
माना जा रहा है कि उनकी मौत 50 मीटर की ऊंचाई से गिरने से हुई है. वह यूक्रेन में व्लादिमीर पुतिन के युद्ध के वित्तपोषण में एक प्रमुख व्यक्ति थीं.
यानकीना रक्षा मंत्रालय में फाइनेंशियल डिपार्टमेंट की चीफ थीं. मरीना यानकीना यूक्रेन में पुतिन के जंग को फंड करने में अहम रोल निभा रही थीं. रूस की जांच एजेंसी ने उनकी मौत की पुष्टि की है. ये संगठन उनके मौत की जांच कर रही है.
मरीना यानकीना वेस्टर्न मिलिट्री रिजन को ज्वाइन करने में फेडरेल टैक्स सर्विस में काम कर चुकी थीं. वह सेंट पीट्सबर्ग में प्रॉपर्टी रिलेशन कमेटी में डिप्टी चेयरमैन भी रह चुकी थीं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








