
'एक किस्सा है, जिसे मैं कभी नहीं भूला सकता...', पीएम मोदी ने लेख लिख साझा कीं प्रकाश सिंह बादल से जुड़ी यादें
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्रई प्रकाश सिंह बादल के साथ जुड़ी यादें साझा की हैं. पीएम मोदी ने पंजाब के पूर्व सीएम की यादों को समेटते हुए एक लेख लिखा है जिसमें उनसे जुड़ी कई बातों का जिक्र किया गया है.
शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के वयोवृद्ध नेता पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 25 अप्रैल को चंडीगढ़ में निधन हो गया था. प्रकाश सिंह बादल के निधन की खबर पाकर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सियासत के कई सूरमा चंडीगढ़ पहुंचे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चंडीगढ़ पहुंचकर प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए थे. पीएम मोदी ने अब एक लेख के जरिए प्रकाश सिंह बादल के साथ जुड़े अपने अनुभव साझा किए हैं.
पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को पिता तुल्य बताते हुए लिखा है कि वे दशकों तक मेरा मार्गदर्शन करते रहे. जब उनके निधन की खबर मिली, मन बहुत दुखी हुआ. उन्होंने प्रकाश सिंह बादल की तारीफ करते हुए आगे लिखा कि पंजाब और भारत की राजनीति को अद्भुत आकार दिया. पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को बड़े दिलवाला बड़ा नेता बताया और लिखा कि पूरे पंजाब में लोग कहते हैं- 'बादल साहब की बात अलग थी.'
प्रकाश सिंह बादल के दिल में रचे-बसे थे किसान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को बड़ा किसान नेता बताते हुए लिखा कि किसान उनके दिल में रचे-बसे थे. उन्होंने 90 के दशक का किस्सा याद करते हुए लिखा है कि तब प्रकाश सिंह बादल पंजाब के मुख्यमंत्री हुआ करते थे और मैं बीजेपी का एक साधारण कार्यकर्ता लेकिन अपने स्वभाव के अनुरूप कोई खाई नहीं बनने दिए. वे गर्मजोशी के साथ ही संवेदनाओं से भरे एक जीवंत व्यक्तित्व थे. जिसने भी बादल साहब के साथ करीब से बातचीत की, उनके स्वभाव का कायल हो गया.
पीएम मोदी ने अपने लेख में पंजाब में राजनीतिक उथल-पुथल और 1997 के चुनाव का जिक्र करते हुए लिखा है कि हमारी पार्टियां गठबंधन कर चुनाव लड़ीं और बादल साहब हमारे नेता थे. उनकी लोकप्रियता और विश्वास का परिणाम था कि हमें शानदार जीत मिली. उनके नेतृत्व का प्रभाव था कि 1997 से 2017 के बीच हमारा गठबंधन 15 साल तक सूबे की सेवा करता रहा.
एक किस्सा जिसे कभी नहीं भूल सकता

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












