
एक कानून ने चमकाई चोरों की किस्मत, चोरी के डर से शहर छोड़ रहीं कंपनियां
AajTak
कोरोना काल के चलते दुनिया भर के लिए पिछला डेढ़ साल काफी चुनौतियों से भरा रहा है लेकिन इस शहर को अलग स्तर की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है. इस शहर की एक समस्या इतना विकराल रूप धारण कर चुकी है कि इस समस्या के चलते ना केवल स्थानीय लोगों को बल्कि यहां मौजूद रिटेल स्टोर्स के भी हालात खराब हो चुके हैं.
कोरोना काल के चलते दुनिया भर के लिए पिछला डेढ़ साल काफी चुनौतियों से भरा रहा है लेकिन इस शहर को अलग स्तर की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है. इस शहर की एक समस्या इतना विकराल रूप धारण कर चुकी है कि इस समस्या के चलते ना केवल स्थानीय लोगों को बल्कि यहां मौजूद रिटेल स्टोर्स के भी हालात खराब हो चुके हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) अमेरिका का सैन फ्रैंसिस्को शहर यूं तो अपनी चकाचौंध के लिए जाना जाता है लेकिन पिछले कुछ समय से इस शहर के रिटेल स्टोर में चोरी की वारदातों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है. मशहूर रिटेल स्टोर वॉलग्रीन्स के रिटेल स्टोर से चोरी की घटनाएं इतनी ज्यादा बढ़ चुकी हैं कि इस कंपनी को यहां अपने 17 स्टोर बंद करने पड़े हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) वॉलग्रीन्स स्टोर में चोरी की एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स साइकिल पर सवार होकर ब्लैक पॉलिथीन में सामान को भर रहा है और वहां मौजूद एक महिला और एक शख्स इसकी वीडियो बना रहे हैं. (फोटो क्रेडिट: ट्विटर)
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










