
एक और स्मार्टफोन ब्रांड की एंट्री, चीनी कंपनियों को टक्कर देने आ रहे देसी Ai+ फोन्स
AajTak
NxtQuantum Ai+ Phone Launch Date: जल्द ही भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक देसी ब्रांड की एंट्री होने वाली है. हम बात कर रहे हैं NxtQuantum के Ai+ ब्रांड की, जो कम कीमत में आकर्षक सेफ्टी और प्राइवेसी फीचर्स वाले फोन्स ला रहा है. ब्रांड अगले महीने अपने दो नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर सकता है. आइए जानते हैं इन फोन्स में क्या कुछ खास होगा.
भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक नए प्लेयर की एंट्री होने वाली है. ये ब्रांड भारतीय होगा, जो अगले महीने अपने स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाला है. हम बात कर रहे हैं NxtQuantum Shift टेक्नोलॉजी की, जिसे माधव सेठ लेकर आ रहे हैं. ब्रांड ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन्स का डिजाइन अनवील कर दिया है.
कंपनी Ai+ ब्रांड नेम से अपने फोन्स को लॉन्च करेगी. कंपनी का दावा है कि इन फोन्स को भारत में मैन्युफैक्चर और डेवलप किया गया है. डिवाइस आपके डेटा और प्राइवेसी का खास ध्यान रखेंगे. कंपनी के एक फोन का नाम AI+ Nova 2 5G हो सकता है.
कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन्स के डिजाइन को रिवील कर दिया है. ये फोन्स Flipkart पर उपलब्ध होंगे. फ्लिपकार्ट पर आपको Ai+ के अपकमिंग फोन्स की माइक्रोसाइट मिल जाएगी, जहां पर इनका डिजाइन देखने को मिलेगा. कंपनी के बैनर में लिखा है, 'भारत में डिजाइन हुए. भारत में बनाए गए. दुनिया के लिए तैयार हैं.'
यह भी पढ़ें: Lava ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन्स, 10 हजार रुपये से कम है कीमत, मिलेंगे दमदार फीचर्स
इससे साफ होता है कि इन स्मार्टफोन्स को भारत में डिजाइन और मैन्युफैक्चर किया गया है. ब्रांड का एक फोन पांच कलर ऑप्शन- पर्पल, पीच, ब्लू, ग्रीन और ब्लैक में आएगा. रियर पैनल पर तीन बड़ी लाइन्स होंगी. फोन के पावर बटन को बॉडी से अलग कलर दिया गया है.
स्कॉयर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल में डुअल लेंस और एक LED फ्लैशलाइट दी गई है. इस पर टेक्स्ट में लिखा है 50MP AI MATRIX CAMERA. इसका मतलब साफ है कि स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा. फोन का कैमरा मॉड्यूल काफी हद तक Asus ROG Phone 9 जैसा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










