
एक्टर किच्चा पर गरमाई कर्नाटक की सियासत, CM को बताया 'मामा' तो भड़के प्रकाश राज, कांग्रेस ने भी घेरा
AajTak
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने बुधवार को कहा कि वह कर्नाटक चुनाव को लेकर बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे. लेकिन वह फिलहाल कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे. इस पर प्रकाश राज ने कहा कि सुदीप के बीजेपी के लिए प्रचार करने की खबरों से वह हैरान और नाराज दोनों हैं.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप (Kichcha Sudeep) के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें हैं. उनके बीजेपी के लिए प्रचार करने की खबरों से कई लोग हैरान हैं, जिनमें से एक अभिनेता प्रकाश राज भी हैं.
दरअसल सुदीप ने बुधवार को कहा कि वह कर्नाटक चुनाव को लेकर बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे. लेकिन वह फिलहाल कोई चुनाव नहीं लड़ने जा रहे. उनके इस बयान पर प्रकाश राज ने कहा कि मैं सुदीप के इस बयान से हैरान और नाराज दोनों हैं.
बीजेपी में शामिल होने के बाद सुदीप ने कहा कि वह बेशक चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन बीजेपी के चुनाव प्रचार का हिस्सा बनेंगे. लेकिन सुदीप के इस बयान से अभिनेता प्रकाश राज खफा हैं.
सुदीप के इस बयान पर प्रकाश राज ने कहा कि मैं किच्चा सुदीप के बयान से अचंभित और आहत हूं. इससे पहले प्रकाश राज ने ट्वीट कर कहा था कि मैं पुख्ता तौर पर यह मानता हूं कि यह कर्नाटक में हार रही हताश भाजपा के जरिए फैलाई जा रही फर्जी खबर है. किच्चा सुदीप बहुत समझदार हैं, वह इस झांसे में नहीं फसेंगे.
सुदीप ने बुधवार को कर्नाटक के मुख्यत्री बोम्मई के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि इस तरह मैं अपना ऋण उतारता हूं. यह पार्टी के बारे में नहीं है. ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने मेरी पूरी जिंदगी मदद की और इनमें से एक मुख्यमंत्री बोम्मई हैं. मैं आज यहां उनके साथ हूं ना कि पार्टी के साथ हूं. मैंने उन्हें बता दिया है कि मैं उनके खातिर बीजेपी के लिए कैंपेन करने के लिए तैयार हूं.
बता दें कि इसी प्रेस कांफ्रेंस में सीएम बसवराव बोम्मई ने कहा कि सब जानते हैं कि सुदीप उनके मित्र हैं. इसके बाद किच्चा ने कहा कि वह हमेशा सीएम को मामा कहकर बुलाते हैं इसलिए जब उन्होंने मुझे बुलाया तो यह मेरा कर्तव्य है कि मैं यहां आऊं. मैं उन्हें अपना समर्थन देता हूं. मैं पार्टी में अपने कुछ दोस्तों के साथ खड़ा होऊंगा. मालूम हो कि कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने हैं, जिसके नतीजे 13 मई को आएंगे.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








