
एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने पर उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?
AajTak
एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद उद्धव ठाकरे ने उन्हें बधाई दी है. उन्होंने उम्मीद जताई है वे सीएम रहते हुए अच्छा काम करेंगे. उद्धव ने देवेंद्र फडणवीस को भी शुभकामनाएं दी हैं.
महाराष्ट्र की राजनीति में एकनाथ शिंदे का अध्याय शुरू हो गया है. उन्होंने महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. उनके साथ देवेंद्र फडणवीस ने भी डिप्टी सीएम की शपथ ली है. अब इस बड़े सियासी उलटफेर का कारण रहे हैं उद्धव ठाकरे जिन्होंने बुधवार रात जनता के सामने अपना त्यागपत्र दिया.
उनके उस त्यागपत्र के बाद ही आज गुरुवार को एकनाथ शिंदे ने सीएम के रूप में शपथ ली. उनके मुख्यमंत्री बनने पर उद्धव ठाकरे ने उन्हें बधाई दी है. उन्होंने लिखा कि मुझे उम्मीद है कि दोनों ही नेता महाराष्ट्र के लिए अच्छा काम करेंगे. अब उन्होंने अपने ही ट्वीट से एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस दोनों को बधाई दे दी है. बड़ी बात ये है कि वे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए थे.
वैसे बधाई तो एनसीपी प्रमुख शरद पवार की तरफ से भी आई है. इस बार महाराष्ट्र में इस सियासी संकट के दौरान सरकार बचाने की उनकी मुहिम सफल नहीं हो पाई. ऐसे में कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सत्ता हाथ से चली गई. अब शिंदे के सीएम बनने पर उन्होंने कहा है कि वे ऐसी उम्मीद नहीं कर रहे थे. उनकी तरफ से ये भी कहा गया है कि उन्होंने ऐसी कल्पना एक बार भी नहीं की थी बीजेपी शिंदे को सीएम पद देने जा रही है. उनके मुताबिक शिंदे गुट के विधायकों की जरूर ये मांग रही होगी.
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी तंज कसते हुए बड़ी बात कही है. उनके मुताबिक ये सत्ता छीनी गई है. उन्होंने लिखा है कि मुख्यमंत्री तीन किस्म के होते हैं: चुने हुए मुख्यमंत्री, रोपे हुए मुख्यमंत्री और तीसरे वे, जो इन दोनों की लड़ाई में बन जाते हैं

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










