
एअर इंडिया की 'घर वापसी' पर झूमा सोशल मीडिया, TATA को लेकर ऐसे-ऐसे मीम्स हुए वायरल
AajTak
जेआरडी टाटा द्वारा शुरू किए गए एअर इंडिया के फिर से टाटा के स्वामित्व में जाने के फैसले के बाद लोग इसे सोशल मीडिया पर एविएशन कंपनी की 'घर वापसी' भी बता रहे हैं. सरकार की तरफ से जैसे ही इस बात का ऐलान किया गया कि एअर इंडिया के लिए सबसे ऊंची बोली लगाकर टाटा संस ने इसपर स्वामित्व हासिल कर लिया है वैसे ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई.
करीब 70 साल बाद सरकारी एयरलाइंस कंपनी एअर इंडिया सरकार को 'टाटा' कहकर आजादी से पहले अपने मूल स्वामित्व वाली कंपनी टाटा संस के हाथों में चली गई. भारी घाटे में चल रही एअर इंडिया के विनिवेश कार्यक्रम में 18000 करोड़ रुपये की बोली लगाकर टाटा संस ने एयर इंडिया को फिर से खरीद लिया है. (तस्वीर - सोशल मीडिया)
यही वजह है कि जेआरडी टाटा द्वारा शुरू किए गए एअर इंडिया के फिर से टाटा के स्वामित्व में जाने के फैसले के बाद लोग इसे सोशल मीडिया पर एविएशन कंपनी की 'घर वापसी' भी बता रहे हैं. सरकार की तरफ से जैसे ही इस बात का ऐलान किया गया कि एअर इंडिया के लिए सबसे ऊंची बोली लगाकर टाटा संस ने इसपर स्वामित्व हासिल कर लिया है वैसे ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. (तस्वीर - सोशल मीडिया)
भारतीय उड्डयन के इतिहास में एअर इंडिया की पहली उड़ान कराची से जेआरडी टाटा के साथ पुस मोथो के नियंत्रण में रवाना हुई थी. एअर इंडिया को लेकर टाटा के लगाव को इसी बात से समझा जा सकता है कि इसके संस्थापक जेआरडी टाटा ने सिर्फ 15 साल की उम्र में फ्रांस में एक हवाई जहाज में जॉयराइड ली थी और तय कर लिया था कि वो एक पायलट बनेंगे. इसके बाद उन्होंने कमर्शियल पायलट लाइसेंस भी हासिल कर लिया था. (तस्वीर - सोशल मीडिया)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










