
एअर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा एक्शन, Sick Leave पर गए कर्मचारियों को थमाया टर्मिनेशन लेटर
AajTak
एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने 'Sick Leave' पर गए कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया है. एयर इंडिया ने ऐसे कर्मचारियों को ऑपरेशन डिस्टर्ब करने और नियुक्ति शर्तों का उल्लंघन करने का दोषी मानते हुए बर्खास्तगी का नोटिस दिया है.
एअर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने 'Sick Leave' पर गए कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया है. एयर इंडिया ने ऐसे कर्मचारियों को ऑपरेशन डिस्टर्ब करने और नियुक्ति शर्तों का उल्लंघन करने का दोषी मानते हुए बर्खास्तगी का नोटिस दिया है.
दरअसल, अचानक 100 से अधिक क्रू मेंबर्स के सिक लीव पर चले जाने के कारण एयरलाइन को पिछले दो दिनों में अपनी 90 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं. एअर इंडिया एक्सप्रेस के सीनियर केबिन क्रू सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर एक तरह से हड़ताल कर दी है.
कंपनी ने कई उड़ाने की रद्द
गत मंगलवार को जब एयरलाइन की कई फ्लाइट्स उड़ान भरने वाली थीं, तभी आखिरी वक्त में केबिन क्रू के सदस्यों ने बीमार होने की सूचना दी अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए. बुधवार को एयरलाइन के सीईओ ने कहा, "पिछली शाम से, हमारे 100 से अधिक केबिन क्रू सहयोगियों ने अपनी निर्धारित उड़ान ड्यूटी से पहले, अंतिम समय में बीमार होने की सूचना दी है, जिससे हमारे संचालन में गंभीर समस्या पैदा हो गई...'
यह भी पढ़ें: Mass Leave पर गए एअर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारी, फोन भी बंद... अभी और रद्द हो सकती हैं फ्लाइट्स
इसके बाद एअर इंडिया ने 13 मई तक उड़ान सेवाओं में कटौती की घोषणा की, जिसके कारण मंगलवार रात से 100 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे लगभग 15,000 यात्री प्रभावित हुए. एयरलाइन के सीईओ आलोक सिंह ने कहा, "पूरे नेटवर्क पर असर पड़ा है, जिससे हमें अगले कुछ दिनों में शेड्यूल में कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ा है."

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








