
'एंटी-पार्टी नहीं देशहित में था मेरा बयान', RK Singh ने छोड़ी BJP, सुबह ही पार्टी ने किया था सस्पेंड
AajTak
बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. यह कदम पार्टी की तरफ से जारी सस्पेंशन और शो-कॉज़ नोटिस के बाद आया. सिंह ने पत्र में कहा कि उनका बयान क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों को टिकट देने के खिलाफ था और यह देश व समाज के हित में था. उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपों का विवरण नहीं दिया गया. इस्तीफा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना है.
बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. यह इस्तीफा पार्टी की तरफ से जारी सस्पेंशन और शो-कॉज़ नोटिस के बाद आया है. आर.के. सिंह ने इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने अपने फैसले और स्थितियों की विस्तृत जानकारी दी.
पत्र में आर.के. सिंह ने कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से पता चला कि पार्टी ने उनके खिलाफ सस्पेंशन और शो-कॉज़ नोटिस जारी किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पत्र में आरोपों का विवरण नहीं दिया गया है, इसलिए इस पर सही तरीके से जवाब देना संभव नहीं था. उन्होंने इसे स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही राज्य BJP कार्यालय को जवाब भेज दिया है.
'मेरा बयान क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले लोगों को टिकट देने के खिलाफ' आर.के. सिंह ने अपने पत्र में यह भी बताया कि उनका बयान क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले लोगों को टिकट देने के खिलाफ था. उनका कहना है कि यह कदम किसी तरह का एंटी-पार्टी रवैया नहीं है, बल्कि यह देश और समाज के हित में उठाया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में कुछ लोग राजनीति के अपराधीकरण पर रोक लगाने के विरोध में हैं.
आर.के. सिंह ने पत्र के अंत में लिखा है, 'I hereby resign from the primary membership of BJP.' उनका यह फैसला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस इस्तीफे के बाद बीजेपी के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि आर.के. सिंह की स्थिति और उनके कारणों का आकलन अब पार्टी नेतृत्व द्वारा किया जाएगा.
चुनाव के बाद पार्टी में विद्रोहियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए BJP ने शनिवार को 'एंटी-पार्टी गतिविधियों' और संगठनात्मक अनुशासन के उल्लंघनों का आरोप लगाया. सिंह के अलावा, पार्टी ने MLC अशोक कुमार अग्रवाल और कटिहार की मेयर उषा अग्रवाल को भी समान आरोपों में निलंबित कर दिया है. सिंह को एक सप्ताह के भीतर औपचारिक जवाब देने के लिए कहा गया था.
शो-कॉज़ नोटिस भेजा गया इस कार्रवाई से पहले पार्टी ने सिंह को कड़ा शो-कॉज़ नोटिस जारी किया था. नोटिस में आरोप लगाया गया कि सिंह सार्वजनिक बयान और व्यवहार के माध्यम से पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं. नोटिस में लिखा गया, 'आप एंटी-पार्टी गतिविधियों में लिप्त हैं, जिससे पार्टी को नुकसान हुआ है. इसलिए आपको निलंबित किया जा रहा है और आपको यह बताने के लिए कहा जाता है कि आपको निष्कासित क्यों नहीं किया जाना चाहिए.'

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









