
ऋषिकेश AIIMS की डॉक्टर से छेड़छाड़ के आरोपी को मिली जमानत, डॉक्टरों ने शुरू किया विरोध-प्रदर्शन
AajTak
उत्तराखंड के ऋषिकेश में AIIMS की डॉक्टर से नर्सिंग ऑफिसर ने सर्जरी के दौरान छेड़छाड़ कर दी थी. जिसके बाद काफी बवाल हुआ. अब एम्स के डॉक्टरों ने फिर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है, उनका कहना है कि आरोपी को जमानत मिल गई है, वह खुलेआम घूम रहा है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
ऋषिकेश एम्स (Rishikesh AIIMs) के डॉक्टरों ने नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन फिर शुरू कर दिया है. डॉक्टरों का कहना है कि छेड़छाड़ के आरोपी सतीश कुमार को जमानत मिल गई है. वह खुलेआम घूम रहा है. इस मामले में प्रशासन कोई मदद नहीं कर रहा है, सिर्फ बातें कर रहा है. मीडिया को एम्स (AIIMs) परिसर में जाने की अनुमति नहीं है.
यहां देखें वीडियो
दरअसल, ऋषिकेश एम्स में एक नर्सिंग ऑफिसर पर महिला डॉक्टर के साथ शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगे हैं. यह मामला 19 मई का है. पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस को लिखित तहरीर दी थी, जिसके बाद ऑपरेशन थिएटर के अंदर महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी.
महिला डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया. इसके बाद पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे हिरासत में ले लिया गया.
यह भी पढ़ें: एम्स के ऑपरेशन थिएटर में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, हड़ताल और हंगामे के बाद हुआ बड़ा एक्शन
आरोप है कि 19 मई की शाम एम्स ऋषिकेश (Rishikesh AIIMs) के ऑपरेशन थिएटर में नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार ने महिला डॉक्टर के साथ उस वक्त छेड़छाड़ की, जब सर्जरी चल रही थी. इस घटना के विरोध में एम्स के डॉक्टरों ने हड़ताल कर डीन कार्यालय का घेराव किया था.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










