
ऋषिकेश के नशा मुक्ति केंद्र में युवती के साथ गैंगरेप, कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर दे दिया था नशीला पदार्थ
AajTak
उत्तराखंड के ऋषिकेश के एक नशामुक्ति केंद्र में युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले की शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की है. पीड़िता ने कहा कि उसके साथ कई लोगों ने कई बार गैंगरेप किया और चुप रहने की धमकी भी दी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
उत्तराखंड के ऋषिकेश के आवास विकास कॉलोनी में संचालित नशा मुक्ति केंद्र में रुड़की की एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है. पुलिस ने फिलहाल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है.
कोतवाली पुलिस से की गई शिकायत में पीड़िता ने कहा कि उसकी पहचान आवास विकास में नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाली दिल्ली निवासी एक युवती से हुई थी. दिल्ली की उस युवती ने अपने एक पुरुष दोस्त से मुलाकात कराई. कुछ दिन बाद नशा मुक्ति केंद्र में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दो लोगों ने रेप किया. इसके बाद जब होश आया तो अश्लील फोटो और वीडियो होने की बात कहकर मुंह बंद रखने की धमकी दी गई.
शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने डरा धमकाकर शहर के बाहर भेजकर कई बार लोगों से गैंगरेप करवाया गया. परेशान होकर पीड़िता ने अब मामले की शिकायत पुलिस से की है. इस मामले में पीड़िता ने ऋषिकेश कोतवाली पुलिस से शिकायत की है. इसी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को भी घटना को लेकर पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
वहीं इस मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. जांच शुरू कर दी गई है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









