
ऋषभ पंत के दस्ताने से अंपायर ने हटवाए अवैध टेप, Video वायरल
AajTak
India vs England Headingley test: भारत(India) और इंग्लैंड(England) के बीच चल रहे हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड मजबूत स्थिति में है. भारत ने पहली पारी में सिर्फ 78 रन बनाए थे जिसके बाद इंग्लैंड भारत पर अच्छी खासी बढ़त बना चुका है. भारतीय टीम के लिए ये मैच बचाने की चुनौती तो बनी ही हुई है साथ ही विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत(Rishabh Pant) को भी एक विवाद का सामना करना पड़ रहा है.
India vs England Headingley test: भारत(India) और इंग्लैंड(England) के बीच चल रहे हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड मजबूत स्थिति में है. भारत ने पहली पारी में सिर्फ 78 रन बनाए थे जिसके बाद इंग्लैंड भारत पर अच्छी खासी बढ़त बना चुका है. भारतीय टीम के लिए ये मैच बचाने की चुनौती तो बनी ही हुई है साथ ही विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत(Rishabh Pant) को भी एक विवाद का सामना करना पड़ रहा है. (जो रुट और ऋषभ पंत/getty images) दरअसल हेडिंग्ले टेस्ट में दूसरे सेशन की आखिरी गेंद पर ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के भरोसेमंद बल्लेबाज डेविड मलान का कैच पकड़ा था. इसके बाद टीमें ब्रेक के लिए चली गई थीं लेकिन जब मैच का तीसरा सेशन शुरु हुआ, उससे पहले अंपायर्स ने पंत के दस्तानों में लगी टेप हटाने के लिए कहा था. (डेविड मलान/getty images) पंत के साथ ही वहां कैप्टन कोहली भी मौजूद थे. पंत ने इस टेप से अपनी चौथी और पांचवीं उंगली को जोड़ रखा था. हालांकि ये क्रिकेट के नियम 27.2.1 के खिलाफ था. इस नियम के अनुसार, किसी टेप को सिर्फ तर्जनी(अंगूठे के साथ वाली उंगली) और अंगूठे के बीच लगाया जा सकता है और किसी दूसरी उंगलियों को टेप से जोड़ना नियमों के खिलाफ है. (फोटो क्रेडिट: Getty images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










