
ऊंट के जरिए हो रही थी हरियाणा में बनी शराब की तस्करी, जंगल के रास्ते खेप लेकर पहुंचते थे दिल्ली
AajTak
दिल्ली पुलिस ने हरियाणा से ऊंटों के जरिए शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 42 पेटी अवैध शराब और तीन ऊंट बरामद किए हैं. आरोपी फरीदाबाद से जंगल के रास्ते दिल्ली में शराब की खेप पहुंचाते थे.
दिल्ली पुलिस ने शराब की तस्करी करने वाले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो बिल्कुल अनोखे तरीके से अवैध शराब दिल्ली पहुंचा रहा था. साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने इस गिरोह के 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो ऊंटों के जरिए हरियाणा से दिल्ली तक शराब की खेप लाते थे.
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह फरीदाबाद से हरियाणा में बनी शराब को जंगल के रास्तों से दिल्ली में लाता था, ताकि किसी को शक न हो. तस्कर ऊंटों का इस्तेमाल इसलिए कर रहे थे, जिससे पुलिस की चेकिंग से बचा जा सके. पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से कुल 42 पेटी अवैध शराब बरामद की है. इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किए गए 3 ऊंट भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि यह लोग काफी समय से इस तरह शराब की तस्करी कर रहे थे. शराब को ऊंटों पर लादकर रात के समय जंगल के रास्तों से दिल्ली पहुंचाया जाता था. पुलिस का कहना है कि यह तरीका न सिर्फ नया था, बल्कि शातिर भी, क्योंकि खुले इलाके और सीमावर्ती जंगलों से गुजरना आसान नहीं होता.
यह भी पढ़ें: गोपालगंज: शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने जाल बिछाया और जब तस्कर दिल्ली की ओर बढ़ रहे थे, तभी उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसके पीछे और कौन लोग जुड़े हुए हैं. दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है. फिलहाल आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








