
उड़न तश्तरी क्रैश होकर धरती पर गिरी? VIDEO में दिखा ऐसा मंजर
AajTak
ये वीडियो तुर्की के इज़मिर (Turkey Izmir Video) का बताया जा रहा है. इसे लेकर दावा किया गया कि एक उल्का पृथ्वी पर दुर्घटनाग्रस्त (Meteor Crash) हो गया.
यूएफओ और एलियंस (UFO & Aliens) के दावों के बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो सुर्खियों में है. ये वीडियो तुर्की के इज़मिर (Turkey Izmir Video) का बताया जा रहा है. इसे लेकर दावा किया गया कि एक उल्का पृथ्वी पर दुर्घटनाग्रस्त (Meteor Crash) हो गया. (सभी फोटो सांकेतिक: क्रेडिट- गेटी) दावा किया गया कि ये वीडियो उस समय का है, जब इज़मिर का आसमान एक चमकीले हरे रंग की रोशनी से चमक उठा था, क्योंकि तब एक उल्का पृथ्वी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. सोशल मीडिया पर सामने आए अजीबोगरीब घटना के वीडियो में इज़मिर शहर के ऊपर एक वस्तु दिखाई देती है, जो एक जोरदार चमक (विस्फोट जैसी) के साथ अचानक गायब हो जाती है. इस विचित्र घटना ने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है. इसने उपग्रह टूटने या उड़न तस्तरी (यूएफओ) होने की अटकलों को जन्म दे दिया है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










