
'उसे जूते खाने की आदत है...' कश्मीर फाइल्स पर बयान देने वाले लैपिड पर भड़के अनुपम खेर
AajTak
द कश्मीर फाइल्स को वल्गर प्रोपेगेंडा बताकर नदव लैपिड मुश्किल में फंस गए हैं. अनुपम खेर ने इंडिया टुडे से बातचीत में उन्हें दिमागी रूप से बीमार बताया. अनुपम ने कहा कि उन्हें हर प्लेटफॉर्म पर जूते खाने की आदत है. वो ऐसे ही स्टेटमेंट देता है, उसे जूते पड़ते होंगे हर जगह.
साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर छिड़ी कन्ट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही है. इस फिल्म पर नदव लैपिड के 'वल्गर प्रोपेगेंडा' वाले बयान के बाद भारत में जैसे हंगामा मच गया. इस पूरे मामले पर अनुपम खेर ने इंडिया टुडे से एक्सक्लूसिव बात की, जहां उन्होंने नदव लैपिड के बयान को शर्मनाक बताया और कहा कि उन्हें जूते खाने की आदत है.
अनुपम खेर ने लैपिड को कहा बीमार
कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां करने वाली द कश्मीर फाइल्स वो फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कामायाबी के झंडे गाड़े. इस फिल्म को साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में गिना जाता है. इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI) में इस फिल्म का चुनाव गोल्डन पीकॉक अवॉर्ड कैटेगरी के लिए किया गया है.
लेकिन इसी मंच पर इस फिल्म फेस्टिवल के जूरी मेंबर नदव लैपिड ने फिल्म को 'वल्गर' और 'प्रोपेगैंडा' बताया. इस प्रतिक्रिया पर एक्टर अनुपम खेर ने बेहद नाराजगी जताई है. अनुपम खेर ने कहा कि ये एक बीमार दिमाग की उपज है. एक ऐसा दिमाग जो अश्लील है. वो दिमाग जो प्रोपेगेंडा में विश्वास करता है. इस तरह का इंसान की ऐसी ओछी बात कह सकता है. एक जूरी मेंबर को अधिकार होता है कि वो फिल्म की उपेक्षा करे या ये कहे कि मुझे फिल्म पसंद नहीं आई. लेकिन ऐसे इंटरनेशनल मंच का इस्तेमाल अगर ऐसे बयान देने के लिए किया जाए, तो मैं कहूंगा कि एक बीमार सोच और मेंटली अनस्टेबल इंसान ही ऐसा कर सकता है.
लैपिड का एजेंडा
अनुपम ने आगे कहा- मैं मानता हूं कि ये बेहद निंदनीय है. एक इंसान जो कश्मीर में हुए नरसंहार को नहीं समझ सकता, उस दर्द के प्रति इनसेंसिटिव रहता है, ये मेरे हिसाब से डरावना ही नहीं शर्मनाक भी है. लेकिन ये भी सच है कि हमारी दुनिया में इस तरह के कई लोग हैं, जो ऐसा सोचते हैं. लेकिन नदव लैपिड ने खासकर वो शब्द चुने जिसने मुझे गुस्सा दिलाया है. क्योंकि उनके दिमाग में एक एजेंडा है, जिस वजह से उन्होंने उस तरह के शब्द कहे. उनके शब्दों को सुनकर वो 'टूलकिट' गैंग भी कहेंगे, कि देखिए हम जो कह रहे थे वो सच था. जो लोग हमारे देश में रहकर ही फिल्म को गलत कह रहे थे, वो एक्टिव हो जाएंगे.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








