
‘उसने सबसे कठिन टेस्ट पास किया, हमने उसे गहरे समुद्र में फेंका था’, गिल के आलोचकों को गंभीर का जवाब
AajTak
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने बतौर टेस्ट कप्तान इंग्लैंड दौरे पर अपनी पहली सीरीज में प्रेशर को बखूबी हैंडल करने के लिए शुभमन गिल की प्रशंसा की. गंभीर ने कहा कि गिल ने कप्तान के रूप में अपनी सबसे कठिन परीक्षा पास कर ली है.
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने शुभमन गिल के आलोचकों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि वह गिल का तब तक पूरा समर्थन करेंगे, जब तक यह युवा कप्तान अपना काम ठीक से करता रहेगा. उन्होंने शुभमन गिल की कप्तानी की प्रशंसा की. गंभीर ने इस साल की शुरुआत में भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद गिल के साथ अपनी पहली बातचीत को याद किया.
टीम इंडिया के हेड कोच ने कहा कि इस युवा खिलाड़ी ने अपने सबसे कठिन टेस्ट में से एक को अच्छे अंकों के साथ पास किया. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में गौतम गंभीर ने कहा कि टेस्ट कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद शुभमन गिल को अनुचित आलोचना का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान अविश्वसनीय धैर्य दिखाते हुए अपने आलोचकों को चुप करा दिया था, जिसे भारत ने 2-2 से ड्रॉ कराया था.
शुभमन गिल को मिली वनडे टीम की भी कमान
गिल को अब रोहित शर्मा की जगह वनडे टीम की कप्तानी भी सौंप दी गई है. वह इस अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की सीरीज से टीम इंडिया के वनडे कप्तान के रूप में अपनी पारी शुरू करेंगे. बीसीसीआई शुभमन को साउथ अफ्रीका में 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए बतौर कप्तान तैयार कर रहा है. गिल ने टेस्ट टीम की कमान उस दौर में संभाली थी, जब विराट कोहली और रोहित शर्मा ने आईपीएल के बीच में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. ऑस्ट्रेलिया से उसकी सरजमीं पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉपी हारने और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-3 से व्हाइट वॉश होने के बाद, इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया काफी प्रेशर में थी.
यह भी पढ़ें: जो कभी गौतम गंभीर के साथ हुआ, वैसा अब हार्दिक पंड्या के बाद अक्षर पटेल संग हुआ... टीम इंडिया की उपकप्तानी बनी 'म्यूजिकल चेयर गेम'
हेड कोच गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, 'मुझे याद है, पूरी बातचीत याद है. एक 25 साल के युवा को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपते हुए, मैंने उससे एक बात साफ-साफ कह दी थी- हमने तुम्हें गहरे समुद्र में फेंक दिया है. यहां से, सिर्फ दो ही रास्ते हैं- या तो तुम डूब जाओगे या फिर एक विश्वस्तरीय तैराक बन जाओगे. मेरे लिए, इंग्लैंड में शुभमन गिल के बनाए गए 750 रन उतने मायने नहीं रखते. यह मायने रखता है कि एक 25 साल के युवा ने कप्तान के तौर पर अपनी पहली टेस्ट सीरीज में खुद को, टीम को और प्रेशर को कितनी बखूबी से संभाला.'गिल सबसे कठिन परीक्षा में अच्छे अंकों से पास

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










