
'उसके पति से मेरा Affair...' लड़की ने 'बेस्ट फ्रेंड' का तोड़ा घर, वीडियो में उगले राज
AajTak
ओनलीफैन्स के लिए कंटेंट बनाने वाली ऑस्ट्रेलिया की एक मॉडल ने जो खुलासा किया है वो हैरान करने वाला है. मॉडल के अनुसार अभी बीते दिनों ही उसकी बेस्ट फ्रेंड ने अपनी शादी तोड़ी है और इसके पीछे जो वजह है वो खासी मजेदार है.
इंटरनेट के साथ एक बड़ी समस्या यह है कि यहां कोई भी व्यक्ति अनाम रहकर कुछ भी कर सकता है. आप किसी से भी बात कर सकते हैं और आपको पता भी नहीं चलेगा कि सामने स्क्रीन पर बैठा शख्स कौन है. ऐसी स्थिति में परिणाम कितने घातक हो सकते हैं इसे उस मॉडल की बातों से समझा जा सकता है. जिसके ऑनलाइन अफेयर चलाने के शौक ने उसकी अपनी ही बेस्ट फ्रेंड के हंसते खेलते परिवार को पल भर में बर्बाद कर दिया है.
ओनलीफैन्स पर एडल्ट कंटेंट क्रिएटर हनी ब्रूक्स ने खुलासा किया है कि उसका एक व्यक्ति से ऑनलाइन इश्क़ चल रहा था. मामले में दिलचस्प ये रहा कि ये व्यक्ति कोई और नहीं उसकी ही बेस्ट फ्रेंड का पति था.
हनी ब्रूक्स ने एक वीडियो के माध्यम से बताया कि, बीते 15 जनवरी को वो तब सन्न रह गयी जब उसे मालूम चला कि उसके कारण उसकी बेस्ट फ्रेंड ने अपनी शादी को तोड़ दिया है.
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये गए एक वीडियो में हनी ने दावा किया है कि करीब 6 महीना पहले उसे अपने फ़ोन पर अपने X रेटेड अकाउंट के सब्सक्राइबर के कई सारे मैसेज आए.
ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली एडल्ट कंटेंट क्रिएटर हनी ने कहा कि उसे इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि, उसके सब्सक्राइबर में कौन-कौन हैं. वो लोग किसी भी फेक नेम से साइन अप कर सकते हैं. साथ ही वो अपना कोई भी नाम रख सकते हैं.
इसी दौरान उसकी दोस्ती एक ऐसे शख्स से हुई जिससे वो पूरी पूरी रात चैट करती और इन लोगों में हर तरह की बातें होती. इस दौरान करीब तीन महीनों तक उस शख्स ने हनी से बात करने के लिए पैसे खर्च किये.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










