
उरी में आर्मी कैंप पर BAT हमले की पाकिस्तान की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में एक जवान शहीद
AajTak
बारामुला के उरी सेक्टर में एलओसी के पास आतंकियों की घुसपैठ और BAT हमले की कोशिश भारतीय सेना ने नाकाम कर दी. मुठभेड़ में दो जवान शहीद हुए हैं. यह घटना ऑपरेशन अखल के बीच हुई, जिसमें सुरक्षा बल अब तक पांच से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर चुके हैं.
जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के उरी सेक्टर में एलओसी के पास आर्मी कैम्प पर हमले की बड़ी कोशिश को भारतीय सेना के अलर्ट जवानों ने नाकाम कर दिया. यहां टिका पोस्ट के पास आतंकियों ने घुसपैठ और बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) अटैक की कोशिश की थी. ताजा हमले की कोशिश में हवलदार अंकित ने अपने पोस्ट की रक्षा करते हुए जान गंवा दी.
यह घटना 12 और 13 अगस्त की दरमियानी रात को हुई. हमला 16 सिख LI (09 बिहार एडवांस पार्टी) के एरिया ऑफ रिस्पॉन्सिबिलिटी और उरी थाना क्षेत्राधिकार में हुआ. पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने एक फॉरवर्ड पोस्ट पर BAT अटैक करने की कोशिश की, लेकिन सतर्क जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई कर उनकी घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया.
इलाके में बड़े पैमाने पर घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन चलाया गया, ताकि अंधेरे का फायदा उठाकर छिपे आतंकियों की ताश की जा सके. वहीं, कल भी बारामुला में ड्यूटी के दौरान एक जवान सिपाही बनोत अनिल कुमार शहीद हो गए थे.
यह भी पढ़ें: कश्मीर में ISI की नई साजिश... आतंकवाद के साथ इस नए हथियार से युवाओं को तबाह कर रहा पाकिस्तान
भारतीय सेना ने बीते दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी, "जनरल उपेंद्र द्विवेदी, COAS और इंडियन आर्मी के सभी रैंक सिपाही बनोत अनिल कुमार के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर के बारामुला में ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवा दी. इंडियन आर्मी गहरी संवेदनाएं प्रकट करती है और शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है."
ऑपरेश अखल में आतंकियों की तलाश

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









