
उम्र 29 साल, हिंदू लड़की से की शादी, जानिए कौन हैं जामा मस्जिद के नए इमाम सैयद शाबान बुखारी
AajTak
एमेटी यूनिवर्सिटी के छात्र रहे सैयद शाबान बुखारी की दस्तारबंदी होने के साथ ही वे जामा मस्जिद के 14 वें इमाम बन गए हैं. जामा मस्जिद से जुड़े लोगों के मुताबिक शाबान को 2014 में नायब इमाम की जिम्मेदारी मिली थी. जिसके बाद से ही वो देश में ही नही बल्कि और विदेशों में धर्म से जुड़ी ट्रेनिंग ले रहे थे.
शब-ए-बारात के दिन दिल्ली की जामा मस्जिद को नया शाही इमाम मिल गया है. शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने एक 'दस्तारबंदी' (पगड़ी पहनाने की रस्म) समारोह में अपने बेटे सैयद शाबान बुखारी को अपना जामा मस्जिद का नया इमाम घोषित कर दिया. इस दौरान जामा मस्जिद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई शख्सियत मौजूद रही. इससे पहले वे नायब इमाम थे. इस समय उनकी उम्र 29 साल है. उनके परिवार ने अपनी पिछली 13 पीढ़ियों से जामा मस्जिद की अध्यक्षता की है. जामा मस्जिद का निर्माण 1650 में किया गया था.
कहा तक पढ़े है शाबान बुखारी
सैयद शाबान बुखारी का जन्म 11 मार्च 1995 को दिल्ली में हुआ था. एमिटी यूनिवर्सिटी से सोशल वर्क में मास्टर डिग्री की है. इसके अलावा इस्लामी धर्मशास्त्र में आलमियत और फजीलत की है. सैयद शाबान बुखारी ने इस्लाम की बुनियाद तालीम के साथ व्यापक अध्यन मदरसा जामिया अरबिया शम्सुल उलूम दिल्ली से की है.
कब और किससे हुई शादी
13 नवंबर 2015 को शाबान बुखारी ने गाजियाबाद की एक हिंदू लड़की से शादी की. शुरुआत में उनका परिवार भी शादी को लेकर के राजी नहीं था लेकिन बाद में पूरा परिवार शादी के लिए राजी हो गया है और धूमधाम से उनकी शादी हुई. शादी के बाद 15 नवंबर को महिपालपुर के एक फार्महाउस में ग्रैंड रिसेप्शन दिया गया.शाबान के फिलहाल 2 बच्चे है उनकी पत्नी शबानी है.
यह भी पढ़ें: सैयद शाबान बुखारी बने दिल्ली की जामा मस्जिद के 14वें इमाम, शाही इमाम अहमद बुखारी ने की दस्तारबंदी

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









