
उम्र से पहले बूढ़ा कर देती हैं ये 6 आदतें, कम हो जाता है जीवन!
AajTak
हर एक इंसान लंबी उम्र की चाहत रखता है. लंबी उम्र पाने के लिए इंसान सबकुछ करता है. हालांकि, इंसान की कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जो उसके जीवन की सबसे बड़ी दुश्मन बन जाती हैं. यही आदतें इंसान को मौत के मुंह तक भी ले जाती हैं.
दुनिया में एक उम्र ही ऐसी चीज है, जिसे आप पैसे से नहीं खरीद सकते हैं या किसी इलाज के जरिए वापस नहीं पा सकते हैं. एक बार उम्र निकल गई तो वह निकल ही जाती है. इसलिए हर एक इंसान की चाहत होती है कि उसकी जिंदगी लंबी हो. वह 100 साल जिंदा रहे, लेकिन कई बार इंसान की ही कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जो उन्हें नुकसान पहुंचा देती हैं. यह आदतें इंसान को मौत के मुंह तक ले जाती हैं.
इंसान की खराब आदतें ही उसकी सबसे बड़ी दुश्मन हैं. अगर आदतों में समय रहते हुए बदलाव नहीं किया गया तो एक समय बाद नुकसान पहुंचाना शुरू कर देती हैं. आजकल मोबाइल और लैपटॉप चलाना आम है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका ज्यादा इस्तेमाल करना आपकी उम्र पर असर डालता है. इसलिए इस आदत को थोड़ा बदलने की जरूरत है. सिर्फ काम के लिए ही फोन और लैपटॉप का इस्तेमाल करना सीख लीजिए.
वहीं अगर आप कम सोते हैं तो यह भी सेहत को नुकसान देने वाली आदत है. इससे आपको कई तरह की बीमारियां घेर सकती हैं. इसलिए इंसान को नींद पर्याप्त मात्रा में पूरी करनी चाहिए. एक इंसान कम से कम 6 से 8 घंटा सोना चाहिए.
अगर आप मसालेदार और फ्राइड चीजों के शौकीन हैं तो यह शौक आपके ऊपर भारी पड़ सकता है. इसकी वजह से आप कोलेस्ट्रॉल, दिल समेत कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं.
दूसरी ओर, अगर आप सिगरेट, बीड़ी या गांजा-शराब का नशा करते हैं तो यह आदत आपको खतरनाक अंजाम तक ले जा सकती हैं. नशे की लत को तुरंत छोड़ देने में ही आपकी भलाई है.
अगर आप एक जगह घंटों तक बैठे रहते हैं तो आदत में बदलाव कीजिए, ये आपको नुकसान दे सकती है. अगर आपका काम ऐसा है, तो थोड़ी-थोड़ी देर में उठकर अपने शरीर को हिलाते रहिए, जिससे वह एक्टिव बना रहे. लंबे समय तक एक जगह बैठने से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











