
उम्र में 46 साल का फासला, 83 की पत्नी और 37 का पति, शादी के 2 साल बाद शेयर की शॉकिंग न्यूज
AajTak
ये कपल पहली बार 2019 में मिला था. इनकी फेसबुक ग्रुप पर दोस्ती हुई. बाद में 83 साल की बुजुर्ग आइरिस जोन्स मोहम्मद से मिलने के लिए उसके देश तक चली गई थीं.
ये कपल अपनी उम्र में 46 साल के अंतर के कारण खबरों में छाया रहता है. अब इन्होंने अपनी शादी को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सुनाई है. 83 साल की ब्रिटिश महिला आइरिस जोन्स ने मिस्र के रहने वाले 37 साल के मोहम्मद इब्राहिम के साथ शादी की थी. दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी जानकारी शेयर करते रहे हैं. इनकी मुलाकात 2019 में एक फेसबुक ग्रुप पर हुई थी. ये ग्रुप नास्तिकता को लेकर था. यहां मिलने के बाद ये जल्द ही दोस्त बन गए.
आइरिस को पहले मोहम्मद से प्यार हुआ. इसके बाद वो 2019 के नवंबर महीने में उनके देश मिस्र आ गईं. यहां वो राजधानी काहिरा में उनसे मिलीं. दोनों एक दूसरे की तरफ आकर्षित हुए. एक साल बाद शादी कर ली. इन्होंने मिस्र के शहर शर्म अल-शेख में हनीमून मनाया. मगर अब बुजुर्ग आइरिस ने एक हैरान कर देने वाली खबर बताई है. जिसके बाद से ये कपल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. आइरिस ने बताया है कि वो और उनके पति एक दूसरे से अलग हो रहे हैं. दोनों की शादी दो साल से अधिक चली है.
दर्द कम करने के लिए बिल्ली ली
उन्होंने कहा, 'मुझे मोहम्मद के बारे में सब कुछ पसंद आया. लेकिन ये काफी मुश्किल हो गया था. हम प्यार करने के बावजूद भी आखिर में झगड़ा कर बैठते थे, हर बार, किसी भी चीज पर और सब चीजों पर. मैं और नहीं कर सकती. मैं प्यार में पागल टीनेजर नहीं हूं. मैं 83 साल की हूं. ब्रेकअप का दर्द कम करने के लिए मैंने एक बिल्ली रखने का फैसला लिया, जो मेरे लिए एक अच्छी साथी साबित हुई है.'
उन्होंने आगे कहा, 'मोहम्मद के जाने के बाद वो मुझे कुछ दिन पहले ही मिली है और एक सही साथी साबित हुई है. वो कभी शिकायत नहीं करती, काफी शांत और खूबसूरत है. मुझे वो पसंद है. वो यहां काफी खुश है और कोई गड़बड़ नहीं करती. मैं मोहम्मद को कभी याद नहीं करने वाली.' आइरिस का बड़ा बेटा 55 साल का है. आइरिस का कहना है कि उनका पहले पति से 1993 में तलाक हो गया था. वो 26 साल से उनके संपर्क में नहीं हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










