
'उम्मीद से परे जवाब...' जहां पाकिस्तान ने लादेन को छिपाया था, वहां से आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
AajTak
पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने भारत को धमकी दी कि किसी भी उकसावे पर
पाकिस्तान के आर्मी चीफ़ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने फिर एक बार भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी की है. पाकिस्तानी मिलिट्री एकेडमी कलुल (एबटाबाद) में कैडेट्स को संबोधित करते हुए मुनीर ने कहा कि भारत की किसी भी "छोटी सी उकसावे की कार्रवाई" पर पाकिस्तान "उम्मीद से परे जवाब" देगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत की भौगोलिक विशालता के भ्रम को तोड़ देगा और उसकी प्रतिक्रिया घातक होगी.
मुनीर ने भारतीय सैन्य नेतृत्व को चेतावनी दी कि वे "भड़काऊ बयानबाज़ी" से परहेज करें. उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ सभी लंबित मसलों को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और अंतरराष्ट्रीय संधियों के तहत समानता और आपसी सम्मान के आधार पर सुलझाना चाहिए. पाकिस्तान, उन्होंने कहा, "कभी दबाया या धमकाया नहीं जा सकता."
यह भी पढ़ें: शहबाज शरीफ बोले- तालिबान का हमला भारत की शह पर, टू फ्रंट वॉर की तैयारी में मुनीर की सेना, फिर 'हॉट टॉक' करने लगा PAK
इससे पहले भी आसिम मुनीर कई बार विवादित बयान दे चुके हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने अमेरिका के टैम्पा शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि अगर पाकिस्तान पर अस्तित्व का संकट आता है, तो "हम आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेंगे." उन्होंने यह भी कहा था कि अगर भारत सिंधु नदी पर बांध बनाएगा, तो पाकिस्तान उसे "10 मिसाइलों" से उड़ा देगा.
भारत ने मनीर के बयान को "न्यूक्लियर ब्लैकमेल" बताया
इस बयान को भारत ने "न्यूक्लियर ब्लैकमेल" बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी थी और इसे पाकिस्तान के गैर-जिम्मेदार रवैये का उदाहरण कहा था. भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान सेना प्रमुख के हालिया बयान को "न्यूक्लियर सेबर-रैटलिंग" बताया और कहा कि इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर खतरा हैं.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










