
उमा भारती का ऐलान- 2019 में 5 साल के लिए ब्रेक लिया था, 2024 में लड़ूंगी चुनाव, मुझे कोई किनारे नहीं लगा सकता
AajTak
उमा भारती ने कहा, मैंने 2019 में ही कहा था कि 2019 में चुनाव नहीं लड़ूंगी. मैं 27 साल की उम्र में पहली बार चुनाव लड़ी. 6 बार सांसद, 2 बार विधायक बनी. 11 साल केंद्र में मंत्री रहीं और मुख्यमंत्री भी रहीं. मैंने कहा था कि मुझे 5 साल का ब्रेक दे दो, गंगा का काम करूंगी. यात्रा करूंगी. लेकिन मैं 2024 का चुनाव जरूर लड़ूंगी.
मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. सत्ताधारी बीजेपी सत्ता में बने रहने के लिए पूरा जोर लगा रही है. इसी क्रम में पार्टी सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है. इस यात्रा में एमपी बीजेपी के तमाम नेताओं को बुलाया गया है. लेकिन मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती को 'जन आशीर्वाद यात्रा' का निमंत्रण नहीं मिला. इसके बाद उमा भारती नाराज हो गईं. उन्होंने आज तक से बातचीत में कहा कि अगर आप (बीजेपी) उन नेताओं के वजूद को पीछे धकेल देंगे, जिनके दम पर पार्टी का वजूद खड़ा है, तो आप एक दिन खुद खत्म हो जाएंगे.
'2024 में लड़ूंगी चुनाव, मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता'
उमा भारती से पूछा गया कि वे बैठकों में नजर नहीं आ रही हैं, रणनीतियों से दूर रह रही हैं क्या उमा भारती को दरकिनार किया गया, या खुद दूरी बनाए हुए हैं? इस पर उमा भारती ने कहा, मैंने 2019 में ही कहा था कि 2019 में चुनाव नहीं लड़ूंगी. मैं 27 साल की उम्र में पहली बार चुनाव लड़ी. 6 बार सांसद, 2 बार विधायक बनी. 11 साल केंद्र में मंत्री रहीं और मुख्यमंत्री भी रहीं. मैंने कहा था कि मुझे 5 साल का ब्रेक दे दो, गंगा का काम करूंगी. यात्रा करूंगी. लेकिन मैं 2024 का चुनाव जरूर लड़ूंगी. इसलिए मैंने खुद को किनारे नहीं लगाया. न कोई मुझे किनारे लगा सकता है.
उमा भारती ने कहा, 2020 उपचुनाव के वक्त मुझे कोरोना हुआ था. मैं पूरी तरह से ठीक भी नहीं हुई थी, मुझसे गुहार लगाकर प्रचार करने के लिए कहा गया था. मैं प्रचार करने आई थी. हमारी सरकार बननी ही थी. लेकिन मेरे प्रचार से सीटों में जरूर इजाफा हुआ.
कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से नाराजगी से जुड़े सवाल पर उमा भारती ने कहा, मुझे यात्रा में नहीं बुलाया गया. मुझे इसका दुख और दर्द नहीं, बस आश्चर्य है. ज्योतिरादित्य सिंधिया मेरा बहुत लाड़ला है. बहुत प्रिय है. उनके आने से मुझे बहुत खुशी हुई है. 2018 में उन्होंने कांग्रेस का प्रचार किया, उनकी वजह से हम नहीं जीते. लेकिन उन्होंने कांग्रेस की सरकार गिरवाकर हमारी सरकार बनवा कर दे दी. मुझे सिंधिया से कोई ईर्ष्या नहीं है. लेकिन यात्रा में मुझे बुलाकर दिखावा तो कर देते. मुझसे कह देते की आप शामिल मत होना. मैं वैसे भी यात्रा में शामिल नहीं होती.
'मुझे पोस्टर गर्ल नहीं बनना, मैं मोदी जी से 10 साल छोटी' उमा भारती ने कहा, मुझे पोस्टर गर्ल नहीं बनना है. पोस्टर में दिखा दिया और वोट ले लिया. मुझे बहुत काम करना है. लंबा काम करना है. मैं बहुत छोटी हूं. मोदी जी से 10 साल छोटी हूं. अमित शाह से थोड़ी बड़ी हूं. यहां के नेताओं से बहुत छोटी हूं. अभी मुझे 15-20 साल काम करना है. इसके लिए सामर्थ्य बनी रहे. गरीबों के लिए असहाय लोगों के लिए काम करना है. मैं जन आशीर्वाद यात्रा में नहीं जाती, लेकिन बुला तो लेते.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







