
उमरा से लौटते वक्त ही उजड़ गया पूरा कुनबा... सऊदी बस अग्निकांड में एक ही परिवार के 18 लोगों दर्दनाक मौत
AajTak
सऊदी अरब में उमरा यात्रियों की बस हादसे में 45 भारतीयों की मौत हुई, जिनमें हैदराबाद के एक ही परिवार के 18 सदस्य शामिल थे. तीन पीढ़ियों के लोग एक साथ खत्म हो गए. रिश्तेदार न्याय की मांग कर रहे हैं और हादसे की पूरी जांच चाहते हैं.
सऊदी अरब की सड़क पर हुई बस में आग लगने की दुर्घटना सिर्फ एक हादसा नहीं थी. यह 45 भारतीय उमरा यात्रियों की आखिरी यात्रा बन गई, और उनमें भी… सबसे बड़ा दर्द एक ही परिवार के 18 लोगों की मौत हो गई. तीन पीढ़ियों के शामिल लोगों का अंत हो गया. एक ही घर का लगभग पूरा वजूद खत्म हो गया.
ये लोग मक्का से मदीना जा रहे थे. उमरा पूरा कर चुके थे. घर लौटने की बातें कर रहे थे. बच्चों ने नानी-नाना के लिए तोहफे चुने थे लेकिन बस ने जैसे ही डीजल टैंकर को टक्कर मारी, सब कुछ पल भर में राख बन गया.
यह भी पढ़ें: सऊदी: मारे गए 42 उमराह तीर्थयात्रियों के परिवारों 5-5 लाख की आर्थिक मदद, तेलंगाना सरकार का ऐलान
हैदराबाद के मुसीराबाद के रहने वाले शेख नसीरुद्दीन और उनकी पत्नी अख्तर बेगम भी उसी बस में थे. उनके साथ बेटा, दो बेटियां, बहू… और परिवार के बाकी सदस्य भी बस में थे. रिश्तेदार बताते हैं, “वे इस यात्रा के लिए हफ्तों से तैयारी कर रहे थे. बहुत खुश थे." आज उसी घर में सिर्फ मातम पसरा है.
एक ही परिवार के 18 लोगों ने गंवाई जान
मोहम्मद असलम, पीड़ित परिवार के चचेरे भाई रोते हुए कहते हैं, "हमारे 18 लोग… सब खत्म हो गए. हम सरकार से पूरी जांच की मांग करते हैं और जो जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए." उनकी आवाज टूट जाती है. हर शब्द में दर्द झलकता है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







