
उपहार त्रासदी पर बनी वेब सीरीज हो पाएगी रिलीज? दिल्ली हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
AajTak
उपहार सिनेमा त्रासदी पर आधारित नेटफ्लिक्स की ओटीटी वेब सीरीज 'ट्रायल बाय फायर' की रिलीज पर रोक लगाने की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. हाई कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है. बता दें कि ये वेब सीरीज 13 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी.
दिल्ली के उपहार सिनेमा त्रासदी पर आधारित नेटफ्लिक्स की ओटीटी वेब सीरीज 'ट्रायल बाय फायर' की रिलीज पर रोक लगाने की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. उपहार सिनेमा के मालिक और उस अग्निकांड में सजा याफ्ता सुशील अंसल की तरफ से पेश हुए वकील सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि 1997 की उस घटना में 59 लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. उसमें सुशील अंसल को सज़ा हुई थी. उसे जेल भी जाना पड़ा था. सजा के आदेश को भी चुनौती दी गई है, जिस पर सुनवाई लंबित है.
अंसल के वकील ने कहा कि कोर्ट किताब के उस भाग को भी देखे जिस पर फ़िल्म बनाई गई है. हाई कोर्ट ने कहा कि 2015 में किताब पब्लिश हुई थी और अब आप राहत की मांग कर रहे हैं? हाई कोर्ट ने टिप्पणी की कि यह कोर्ट के आदेश की आलोचना हो सकती है, लेकिन यह मानहानि का दावा नहीं हो सकता. अंसल के वकील ने कहा कि वेब सीरीज़ में मेरे ऊपर सामूहिक हत्या और हत्या करने का आरोप लगाया गया है. साथ ही ये भी दिखाया गया है कि इसके लिए मैंने कभी माफी भी नहीं मांगी, जबकि सच्चाई इससे काफी अलग है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में मैंने माफी भी मांगी थी.
अंसल ने कहा प्रथम दृष्टया सीरीज में मेरे किरदार का गलत चित्रण किया गया है. नेटफ्लिक्स के वकील ने कहा कि पूरी वेब सीरीज़ 2016 में आई किताब के ऊपर आधारित है. सभी चीज़ पब्लिक डोमेन में हैं. 19 सितंबर 2016 को किताब रिलीज़ हुई थी, 18 दिसंबर 2020 को फ़िल्म बनाने की घोषणा हुई. 8 नवंबर 2021 को मामले में सज़ा का एलान हुआ. अंसल की 7 साल की सज़ा और 225 करोड़ का जुर्माना भरने का आदेश दिया गया था.
4 जनवरी को जारी हुआ था ट्रेलर
नेटफ्लिक्स के वकील ने कहा कि 14 दिसंबर 2022 को हमने घोषणा की थी कि 13 जनवरी 2023 को वेब सीरीज़ रिलीज़ की जाएगी, लेकिन रिलीज़ से पहले अंतिम समय में इस पर रोक लगाने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई है. नेटफ्लिक्स के वकील ने कहा कि 4 जनवरी को ट्रेलर जारी किया गया. उसके बाद भी अंसल ने इस बाबत कोर्ट का रुख नहीं किया. 10 जनवरी को कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. दिल्ली हाईकोर्ट ने सभी पक्षकारों की सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है.
साल 2016 से बाजार में है किताब

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








