
उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले बीजेपी सांसदों की दो दिवसीय कार्यशाला, PM मोदी और अमित शाह भी होंगे शामिल
AajTak
उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले बीजेपी अपने सांसदों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर रही है, जिसकी शुरुआत रविवार सुबह 11 बजे होगी. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा शामिल होंगे. कार्यशाला चार सत्रों में बंटी होगी, जहां आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, रोजगार, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, संसदीय समितियों की कार्यशैली और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी.
उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने सांसदों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर रही है. कार्यशाला रविवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भी शामिल होंगे. इस दौरान जीएसटी 2.0 को लेकर पीएम मोदी का अभिनंदन और आभार व्यक्त किया जाएगा.
चार सत्रों में होगी कार्यशाला
सांसदों के लिए कार्यशाला को चार सत्रों में बांटा गया है. पहले सत्र में आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी भारत, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और युवा शक्ति एवं रोजगार पर चर्चा होगी. दूसरे सत्र का विषय सांसदों द्वारा सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग रखा गया है, जिसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए जनता से जुड़ने के तरीकों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा.
तीसरे सत्र में सांसदों की स्थायी समितियों के कामकाज पर फोकस रहेगा. इसमें संसदीय समिति की कार्यवाही का महत्व, संसद सत्र की तैयारी, नियमावली का इस्तेमाल, मंत्रालयों की रिपोर्ट का अध्ययन और अधीनस्थ विधान की जानकारी जैसे विषय शामिल हैं.
उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया को लेकर दिया जाएगा प्रशिक्षण
चौथे सत्र में सागरीय, लेफ्ट विंग प्रभावित, ग्रामीण, शहरी, पहाड़ी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों पर चर्चा होगी. साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, टीबी मुक्त भारत अभियान, सांसद खेल प्रतियोगिता, टिफिन बैठक और संसदीय क्षेत्रों में सक्रियता से जुड़े नवाचारों पर भी बात होगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










