
'उन्हें गुस्सा आता है तो चीजें तोड़ते हैं, गालियां देते हैं...', केजरीवाल को लेकर क्या बोलीं स्वाति मालीवाल
AajTak
स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, 'मुझे ये लगता है कि घमंड और अहंकार चकनाचूर होता ही है. जैसे इनकी कथनी और करनी में फर्क आया. इन्हें लगा कि ये एक सांसद को, अपने ही घर में लात और घूंसों से पिटवा देंगे, उसका चरित्र हनन कर देंगे और जनता इनको माफ कर देगी, नहीं, ऐसा नहीं होगा.
आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है. दिल्ली चुनाव में AAP की कराही हार के बीच उन्होंने आजतक से बातचीत में कहा कि, केजरीवाल को गुस्सा बहुत आता है, और वे गुस्से में चीजें तोड़ते हैं, लेकिन उन्हें ये सब छोड़कर मंथन करना चाहिए.
क्या बोलीं स्वाति मालीवाल? उन्होंने कहा कि घमंड और अहंकार चकनाचूर होता ही है. केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने मेरा चरित्र हनन किया, गंदी बातें कही, आज उनकी खुद की सीट नहीं बची. यह सब बताता है कि भगवान है." स्वाति मालीवाल ने कहा कि उन्हें AAP छोड़ने की जरूरत नहीं है क्योंकि उन्होंने इस पार्टी को 18 साल दिए हैं. उन्होंने कहा, "मैंने अपनी पार्टी को बहुत कुछ दिया है. कुछ लोग मुझे बाहर निकालना चाहते हैं, लेकिन मैं पार्टी नहीं छोड़ूंगी."
स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, 'मुझे ये लगता है कि घमंड और अहंकार चकनाचूर होता ही है. जैसे इनकी कथनी और करनी में फर्क आया. इन्हें लगा कि ये एक सांसद को, अपने ही घर में लात और घूंसों से पिटवा देंगे, उसका चरित्र हनन कर देंगे और जनता इनको माफ कर देगी, नहीं, ऐसा नहीं होगा. अरविंद केजरीवाल ने मुझे पिटवाया, और जिन लोगों ने मेरे बारे में इतना दुष्प्रचार किया, गंदी बातें की, चरित्र हनन किया, आज उनकी अपनी ही सीट नहीं बची, स्वाति मालीवाल ने कहा कि, ये सब बताते हैं कि भगवान है.
आजतक से बातचीत में स्वाति मालीवाल ने कहा कि,'मैं अपनी पार्टी क्यों छोड़ूं, मैंने इस पार्टी (AAP) को 18 साल दिए हैं.' स्वाति मालीवाल ने यह बात तब कही जब उनसे पूछा गया कि पार्टी से इतनी शिकायतें होने के बावजूद और AAP की सीट से राज्यसभा सदस्य होने के बाद भी वह पार्टी के साथ क्यों बनी हुई हैं. उन्होंने यह भी कहा कि, यह हार बहुत बड़ी है. लीडरशिप को अब मंथन करना चाहिए, लोगों से मिलिए और बात कीजिए, क्योंकि इसके अलावा आपके पास कोई चारा नहीं है. उन्होंने कहा कि ये हार की चोट बहुत बड़ी है. आज लोगों का सपना टूटा है
यह भी पढ़िएः 'जनता का फैसला स्वीकार, BJP को बधाई...' दिल्ली में चुनावी हार पर अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन
'उन्हें गुस्सा बहुत आता है...' इसी बीच स्वाति मालीवाल ने यह भी कहा कि, अरविंद केजरीवाल इस वक्त मंथन नहीं गुस्से के मूड में होंगे. उन्हें गुस्सा इतना आता है, और जब उन्हें गुस्सा आता है तो वो चीजें तोड़ते हैं, गंदी-गंदी गालियां देते हैं. अरविंद केजरीवाल को अपना गुस्सा छोड़कर इस हार पर नए तरीके से सोचना चाहिए, लेकिन मुझे पता है कि वो मंथन के मूड में नहीं होंगे, गुस्से में ही होंगे. वो पहले भी अग्रेसिव होते रहे हैं. उन्होंने बताया कि मेरे ऊपर हुआ हमला उनके ही अग्रेसिव होने का नतीजा था, उन्होंने ही मुझे पिटवाया था.' स्वाति मालीवाल के इस बयान से आम आदमी पार्टी में हलचल मच गई है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







