
उधार का पैसा मांगने पहुंचा पुलिसकर्मी, ग्रामीणों ने नंगा करके बुरी तरह पीटा
AajTak
प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट थाने में कार्यरत कांस्टेबल लालू राम जामली गांव में अपने उधार दिए पैसे मांगने पहुंचा था. जिस महिला से पुलिकर्मी पैसे मांग रहा था उसी दौरान वहां महिला के रिश्तेदार और ग्रामीण पहुंच गए.
राजस्थान के प्रतापगढ़ से एक पुलिसकर्मी को पीटने का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे. ग्रामीणों ने पुलिस कांस्टेबल के कपड़े तक फाड़ दिए और उसे पूरी तरह नग्न कर मारपीट करने लगे. अब इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. (इनपुट - प्रताप सिंह राठौड़) दरअसल प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट थाने में कार्यरत कांस्टेबल लालू राम जामली गांव में अपने उधार दिए पैसे मांगने पहुंचा था. जिस महिला से पुलिकर्मी पैसे मांग रहा था उसी दौरान वहां महिला के रिश्तेदार और ग्रामीण पहुंच गए. ग्रामीणों ने कांस्टेबल को घेर लिया और उसके कपड़े उतार कर उससे बुरी तरह मारपीट करने लगे. इस मारपीट में पुलिकर्मी बुरी तरह घायल हो गया.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










