
उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच सुलह के पक्ष में शिवसेना के सांसद, बीजेपी का दावा- 12 पाला बदलने को तैयार
AajTak
उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के सांसदों की शुक्रवार शाम को बैठक बुलाई थी. शिवसेना के सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में शिवसेना के वरिष्ठ नेता ने भी पार्टी के हित में शिंदे के नेतृत्व वाले बागी गुट से सुलह करने की सलाह दी. हालांकि, इस पर ठाकरे ने क्या जवाब दिया, यह अभी सामने नहीं आया है.
एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी विधायकों के दम पर बीजेपी के समर्थन से सरकार बना ली. इसी बीच बीजेपी के नेता ने दावा किया है कि शिवसेना के 19 सांसदों में से 12 पाला बदलने के लिए तैयार है. इसी बीच शिवसेना के सांसदों के एक गुट ने शुक्रवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ सुलह करने के लिए कहा है.
एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी के एक केंद्रीय मंत्री ने दावा किया है कि शिवसेना में बगावत का असर सांसदों पर भी पड़ेगा. उन्होंने कहा, शिवसेना के 19 सांसदों में कम से कम एक दर्जन सांसद पाला बदलने के लिए तैयार हैं.
उधर, उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के सांसदों की शुक्रवार शाम को बैठक बुलाई थी. शिवसेना के सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में शिवसेना के वरिष्ठ नेता ने भी पार्टी के हित में शिंदे के नेतृत्व वाले बागी गुट से सुलह करने की सलाह दी. हालांकि, इस पर ठाकरे ने क्या जवाब दिया, यह अभी सामने नहीं आया है.
इस बैठक में तीन सांसद मौजूद नहीं थे. एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे, भावना गवली और ठाणे से सांसद राजन विचारे मीटिंग में नहीं पहुंचे. भावना गवली अभी ईडी की रडार पर हैं. शिवसेना के लोकसभा में 19 सांसद और राज्यसभा में 3 सांसद हैं. कल्याण से दो बार सांसद रहे शिंदे के बेटे श्रीकांत पहले ही अपने पिता वाले गुट के साथ जुड़े हैं. वहीं, यवतमाल से पांच बार की सांसद भावना गवली ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर बागी गुट की हिंदुत्व से संबंधित शिकायतों पर विचार करने की अपील की थी. ठाणे से सांसद राजन विचारे भी शिंदे की आनंद दीघे को मानने वाले हैं.
गवली एक गैर-सरकारी संगठन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर हैं. वहीं, शिंदे के बेटे श्रीकांत अभी बागी विधायकों के साथ गोवा में ठहरे हुए हैं. बताया जा रहा है कि शिवसेना के सांसद अभी असमंजस की स्थिति में हैं, क्योंकि उनके क्षेत्र के शिवसेना विधायक शिंदे खेमे में हैं.
हालांकि, शिवसेना के लोकसभा में नेता विनायक राउत ने कहा, बगावत का असर शिवसेना के संसदीय दल पर नहीं पड़ेगा. उस्मानाबाद से लोकसभा सांसद ओमराजे निंबालकर ने भी कहा कि वह ठाकरे के साथ हैं और शिवसेना प्रमुख के निर्देशों के अनुसार 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट देंगे.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










