
उद्धव गुट से बगावत... फिर सत्ता पर काबिज, एकनाथ शिंदे ने ऐसे छीना पार्टी का नाम और निशान
AajTak
उद्धव ठाकरे के हाथ से पहले सत्ता फिसली औऱ अब पार्टी का नाम और निशान भी निकल गया है. चुनाव आयोग के फैसले के बाद शिवसेना की कमान अब एकनाथ शिंदे के हाथों में आ गई है. शिंदे और उद्धव गुट के बीच तनातनी लंबे समय से चली आ रही थी, इसके तहत ही सूबे में सत्ता में उलटफेर हुआ था.
महाराष्ट्र में एक बार फिर से सियासी भूचाल आ गया है. चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना मान लिया है. इसके साथ ही पार्टी का नाम और प्रतीक चिह्न 'तीर कमान' का हक भी शिंदे गुट को दे दिया है. चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है. महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने जहां चुनाव आयोग के फैसले को लोकतंत्र और लाखों कार्यकर्ताओं की जीत के साथ ही बालासाहेब और आनंद दीघे की जीत है. वहीं उद्धव गुट ने चुनाव आयोग के इस फैसले की निंदा की है.
उद्धव गुट और शिंदे गुट के बीच सियासी तकरार उस वक्त शुरू हो गई थी, जब एकनाथ शिंदे ने अपने खेमे के कुछ विधायकों के साथ उद्धव गुट से बगावत कर दी थी. ये समय था जून 2022 का. 24 जून 2022 को शिवसेना ने बागी विधायकों के खिलाफ याचिका दायर की और मांग की कि महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल शिंदे खेमे के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराएं. जिरवाल ने शिवसेना नेताओं से मुलाकात की और बाद में कानूनी राय के लिए महाराष्ट्र के महाधिवक्ता से भी मुलाकात की. - 25 जून 2022 को 16 शिवसेना विधायक, जिन्होंने बागी नेता एकनाथ शिंदे के साथ गठबंधन किया था, उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर द्वारा अयोग्यता नोटिस दिया गया था.
- 26 जून 2022 को एकनाथ शिंदे ने डिप्टी स्पीकर के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का भारत के सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया था. इस दौरान शिवसेना के भीतर आंतरिक कलह जारी रही. एकनाथ शिंदे की बगावत के 10 दिनों के भीतर उद्धव ठाकरे ने शिंदे को 'शिवसेना नेता' के पद से हटा दिया था, जिसके कारण महाराष्ट्र में MVA सरकार गिर गई थी.
- 30 जून 2022 जब कई लोग अनुमान लगा रहे थे कि पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस फिर से शिवसेना के बागी विधायकों की मदद से महाराष्ट्र की गद्दी पर बैठेंगे, लेकिन उन्होंने डिप्टी सीएम और एकनाथ शिंदे ने सीएम पद की शपथ ली थी.
- नए विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव और शिंदे के फ्लोर टेस्ट के मकसद से 3-4 जुलाई को महाराष्ट्र विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया था.
- तीन जुलाई को भाजपा के पहली बार विधायक बने राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए. उन्हें शिवसेना के अपने प्रतिद्वंद्वी राजन के खिलाफ 164 वोट मिले, जिन्हें 107 वोट मिले.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








