
उद्धव को उनका वोट मिला जिनके लिए वे हिंदू हृदय सम्राट बाल ठाकरे के बजाए जनाब बालासाहब कहने लगे: फडणवीस
AajTak
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि विपक्ष की जीत मराठी भाषियों या आम मुंबईकरों या पीढ़ियों से शहर में रहने वाली उत्तर भारतीय आबादी के वोटों के कारण नहीं हुई है. विपक्ष ने उन लोगों के वोटों पर जीत हासिल की, जिनके लिए शिवसेना (यूबीटी) ने हिंदू हृदयसम्राट बाल ठाकरे के बजाय 'जनाब' बालासाहब कहना शुरू कर दिया है.
बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा, मुंबई में NDA को MVA से 2 लाख ज्यादा वोट मिले, लेकिन उनकी चार और हमारी दो सीटें आईं. फडणवीस ने आगे कहा, उद्धव ठाकरे को ना मराठी मानुष का वोट मिला, ना उत्तर भारतीयों का वोट मिला. उन्हें सिर्फ उन लोगों का वोट मिला है, जिनके लिए उद्धव ठाकरे ने हिंदू भाई और बहनों कहना छोड़ दिया है. जिनके लिए उद्धव ठाकरे हिंदू हृदय सम्राट बाल ठाकरे के बजाए जनाब बालासाहब कहने लगे हैं.
हाल ही में संपन्न हुए आम चुनावों में शिवसेना (यूबीटी) ने मुंबई की छह में से तीन सीटें जीतीं हैं. जबकि भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और कांग्रेस एक-एक सीट पर चुनाव जीती है. पूरे राज्य में सबसे ज्यादा 13 सीटें कांग्रेस ने जीती हैं. बीजेपी और उद्धव गुट ने 9-9 सीटों पर जीत हासिल की है. शरद पवार गुट ने 9 सीटें जीती हैं. शिंदे गुट ने 7 और अजित पवार गुट ने एक सीट पर जीत दर्ज की है. बीजेपी ने राज्य की 28 सीटों पर चुनाव लड़ा था. शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ा था. महाराष्ट्र में कुल 48 सीटें हैं.
'विपक्ष की झूठी कहानी से हमें नुकसान हुआ'
फडणवीस ने आगे दावा किया कि अल्पसंख्यकों का समर्थन हासिल करने के लिए पिछले छह महीनों में उद्धव ठाकरे ने अपने भाषणों की शुरुआत 'मेरे हिंदू भाइयों और बहनों' कहना बंद कर दिया था. उन्होंने स्वीकार किया कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष ने एक झूठी कहानी फैलाई और कहा कि बीजेपी संविधान बदलना चाहती है और आरक्षण समाप्त करना चाहती है, इससे हमें भारी नुकसान हुआ.
अब जनता बताएगी कि फर्जी कहानी से काम नहीं चलेगा
फडणवीस का कहना था कि मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावों की घोषणा हो चुकी है. हमें इसे फिर से जीतना है. हमने इसे कुछ साल पहले अपने पूर्व राजनीतिक सहयोगी (शिवसेना) को दे दिया था. अब इसे वापस जीतने का समय आ गया है. हमारी उम्मीदवार किरण शेलार जीतेंगी और यह साबित करेंगी कि बीजेपी के खिलाफ फर्जी कहानी अब से काम नहीं चलेगा.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








