
उद्घाटन के दिन नई संसद के सामने महिला महापंचायत करेंगे पहलवान, 23 मई के निकालेंगे कैंडल मार्च
AajTak
पहलवानों और WFI व इसके चीफ बृजभूषण शरण सिंह के बीच जनवरी 2023 से रार जारी है. इसके बाद बीते अप्रैल में पहलवान खुलकर WFI चीफ के विरोध में आ गए और यौन शोषण का आरोप लगाया था. दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के दखल पर बृजभूषण के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.
राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना अभी भी जारी है. 23 मई को इस धरने को एक महीने पूरे हो जाएंगे. ऐसे में इस मौके पर पहलवान इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकालेंगे. इसी के साथ, जिस दिन नई संसद का उद्घाटन होगा, पहलवान उसी दिन संसद के बाहर महिला महापंचायत आयोजित करेंगे. इस बारे में महम में आयोजित खाप पंचायत में ये फैसला लिया गया है.
महम में आयोजित हुई खाप पंचायत बता दें कि पहलवानों और WFI व इसके अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह के बीच जनवरी 2023 से रार जारी है. इसके बाद बीते अप्रैल में पहलवान खुलकर WFI चीफ के विरोध में आ गए और यौन शोषण का आरोप लगाया था. यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया था, इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए गए थे. इसके बाद भी पहलवान जंतर-मंतर पर जमे हुए हैं और उनकी मांग WFI अध्यक्ष को जेल भेजने की है. पहलवान डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. बृजभूषण शरण सिंह पर एक नाबालिग समेत सात महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है.
धरने को खाप पंचायत का मिला है समर्थन दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के दखल पर बृजभूषण के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. आरोप लगाने वाली महिला पहलवानों के धारा 164 के तहत बयान दर्ज किए जा चुके हैं. बृजभूषण से भी दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की थी. पहलवान बृजभूषण को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. पहलवानों के धरने को किसानों और खाप का भी समर्थन मिला हुआ है. इसी के तहत रविवार को हरियाणा के महम में एक खाप पंचायत आयोजित की गई.
23 मई को पूरा होगा पहलवानों के धरने का एक महीना पंचायत में फैसला लिया गया है कि, पहलवान 28 मई को नई संसद के बाहर महिला महापंचायत आयोजित करेंगे. पंचायत के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि जंतर-मंतर पर बृजभूषण सरन सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ पहलवानों के मौजूदा धरने के 1 महीने के अवसर पर 23 मई को इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकाला जाए. असल में आने वाली 23 मई पहलवानों के धरने को 1 महीने पूरे हो जाएंगे.
इससे पहले, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 7 मई को भी खाप पंचायत हुई थी जिसमें सरकार को बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था. खाप पंचायत में सरकार को 21 मई तक पहलवानों के मुद्दे पर एक्शन लेने का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि कोई कार्रवाई नहीं हुई तो इसके बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
विनेश बोलीं- हमारे बुजुर्ग लेंगे निर्णय पहलवान विनेश फोगाट ने कहा है कि हमारे धरने के समर्थन में जितने लोग आ रहे हैं, सभी खाप पंचायत में जाएंगे. उन्होंने आगे की रणनीति को लेकर साफ कहा कि हमारे बड़े-बुजुर्ग निर्णय लेंगे जो बहुत बड़ा हो सकता है. विनेश ने कहा कि हम खिलाड़ियों का तो नुकसान हो ही रहा है, खाप में बड़ा निर्णय हुआ तो किसान आंदोलन की ही तरह देश का नुकसान हो सकता है. इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालेंगे पहलवान पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







