
उदयपुर हत्याकांड के Pakistan कनेक्शन पर Islamabad से आया ये बयान
AajTak
उदयपुर में एक टेलर कन्हैयालाल की दिनदहाड़े गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. आरोपियों के तार पाकिस्तानी संगठन दावत-ए-इस्लामी से जुड़े थे. दरअसल, दावत ए इस्लामी से जुड़े लोग अपने नाम के पीछे अत्तारी लगाते हैं. उदयपुर घटना का एक आरोपी मोहम्मद रियाज भी अपने नाम के साथ अत्तारी लगाता है.
उदयपुर हत्याकांड के एक दिन बाद बुधवार को पाकिस्तान की तरफ से बयान आया है. पाकिस्तान ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर सफाई दी है, जिसमें पाकिस्तान के एक संगठन (दावत-ए-इस्लामी) को उदयपुर हत्या से जोड़ा जा रहा है. पाकिस्तान ने इन आरोपों का खंडन किया है.
दरअसल, 28 जून को राजस्थान के उदयपुर में एक टेलर कन्हैयालाल की दिनदहाड़े गला रेत कर हत्या कर दी गई. कन्हैयालाल पर नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट शेयर करने का आरोप है. वारदात में शामिल मोहम्मद रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.
उदयपुर हत्याकांड पर राजसमंद में तनाव, पुलिस और प्रदर्शनकारी भिड़े, पुलिसकर्मी गंभीर
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके तार पाकिस्तानी संगठन दावत-ए-इस्लामी से जुड़े थे. बता दें कि साल 1981 में 'दावत-ए-इस्लामी' का गठन मौलाना इलियास अत्तारी ने पाकिस्तान के कराची में किया था. 194 देशों में इसका नेटवर्क फैला है. इलियास अत्तारी के चलते दावत-ए-इस्लामी से जुड़े लोग अपने नाम के साथ अत्तारी लगाते हैं. उदयपुर घटना का एक आरोपी मोहम्मद रियाज भी अपने नाम के साथ अत्तारी लगाता है.
उदयुपर में मर्डर से उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट, जुलूस निकालने पर लगी रोक
भारत में कैसे शुरू हुआ दावत-ए-इस्लामी

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










