
उदयपुर मर्डर केस में NIA ने कहा- आरोपियों का आतंकी कनेक्शन नहीं, राजस्थान में ही होगी जांच
AajTak
राजस्थान के उदयपुर में दुकान में घुसकर की गई टेलर कन्हैयालाल की हत्या के दोनों आरोपियों को 13 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. एनआईए इस मामले की जांच भी अब राजस्थान में ही करेगी. आरोपियों को अब दिल्ली नहीं लाया जाएगा.
राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या के मामले में NIA दोनों आरोपियों को जयपुर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने के बाद जांच राजस्थान में ही करेगी. फिलहाल आरोपियों को दिल्ली लाने की कोई बात नहीं सामने आई है. एनआईए के आईजी रैंक के अधिकारी राजस्थान पहुंच गए हैं. इस जघन्य हत्याकांड की जांच 10 अधिकारियों की टीम करेगी. वहीं एनआईए ने यह भी कहा है कि आरोपियों के किसी आतंकी संगठन से जुड़े होने के सबून नहीं मिले हैं.
एनआईए के मुताबिक, हत्या की वारदात को अंजाम देना सिर्फ दो लोगों का काम नहीं, बल्कि एक ग्रुप का काम है. इन दोनों के पीछे भी लोग हैं. एनआईए ने कहा कि फिलहाल आरोपियों के किसी बड़े आतंकी संगठन से जुड़े होने के सबूत अभी नहीं मिले हैं. इस हत्याकांड को पूरी तैयारी और साजिश के बाद अंजाम दिया गया. फिलहाल दोनों आरोपियों को 13 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ेंः उदयपुर: नूपुर शर्मा के समर्थन में 8 साल के बेटे ने किया था पोस्ट, पिता की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, दोनों आरोपी अरेस्ट
एनआईए का कहना है कि जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया और जिस तरह की वीडियो बनाई गई, उसके पीछे कोई खास प्लान था. जांच में और लोगों के शामिल होने की पूरी आशंका है. यह एक बड़ा ग्रुप हो सकता है और उन्हीं का काम लग रहा है. इस तरह की वारदात को अंजाम देकर आरोपी अपनी कम्युनिटी में हीरो बनना चाह रहे थे. शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि कन्हैयालाल पर पहले से नजर रखी जा रही थी. उसकी हर एक एक्टिविटी पर आरोपियों की नजर थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










