
उदयपुर गैंगरेप केस: आरोपी महिला ने IT मैनेजर को दिया था ऑफर, रास्ते में पिलाई थी सिगरेट, बड़ा खुलासा
AajTak
उदयपुर में आईटी कंपनी की महिला मैनेजर से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने कंपनी के सीईओ समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बर्थडे पार्टी के बाद घर छोड़ने के बहाने महिला को नशे जैसी चीज दी गई और वारदात को अंजाम दिया गया. हैरानी की बात ये है कि महिला मैनेजर को अपनी कार में घर छोड़ने का ऑफर कंपनी की महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने ही दिया था जिसके बाद उसके पति और सीईओ ने महिला से गैंगरेप किया.
राजस्थान के उदयपुर में आईटी कंपनी की महिला मैनेजर के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी के सीईओ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस सनसनीखेज मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है. अब इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं और महिला एग्जीक्यूटिव हेड की संदिग्ध भूमिका नजर आ रही है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने अब इस मामले में पूरी घटना बताई है. पीड़िता के मुताबिक यह घटना पिछले शनिवार की है, जब कंपनी के सीईओ ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक पार्टी का आयोजन किया था. इस पार्टी में महिला मैनेजर भी शामिल थी. जैसे-जैसे रात बढ़ती गई, अन्य मेहमान पार्टी से निकलते चले गए और अंत में पीड़िता अकेली रह गई.
बर्थडे पार्टी के बाद घर छोड़ने के बहाने दरिंदगी
शिकायत में महिला ने बताया कि इसके बाद कंपनी की महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने उसे घर छोड़ने की पेशकश की. वह उसे अपनी कार में लेकर निकली, जिसमें पहले से सीईओ जितेश सिसोदिया और उसका पति गौरव सिरोही मौजूद थे. रास्ते में तीनों ने एक दुकान से सिगरेट जैसी चीज खरीदी और उसे महिला को दिया. उसका सेवन करते ही वो बेहोश हो गई. अभी यह साफ नहीं है कि आखिर उस सिगरेट में ऐसा क्या था जिसे पीते ही पीड़िता बेहोश हो गई. पुलिस अभी इन मामले की जांच कर रही है.
नशे जैसी चीज देने के बाद महिला हुई बेहोश
पीड़िता ने बताया कि जब उसे अगली सुबह होश आया तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया है. इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया, बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू की.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







