
उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, यूपी में 17 और पटना में 18 जनवरी तक बंद रहेंगे 8वीं के स्कूल
AajTak
शीतलहर के कारण यूपी बेसिक शिक्षा परिषद ने 16-17 जनवरी तक कक्षा एक से लेकर 8वीं तक के सभी स्कूलों के अवकाश घोषित कर दिया है. साथ ही पटना जिला प्रशासन ने 8वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है.
पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी के बाद सर्दी बढ़ गई है. मैदानी इलाकों में शीतलहर के चलते यूपी बेसिक शिक्षा परिषद ने 16-17 जनवरी तक कक्षा एक से लेकर 8वीं तक के सभी स्कूलों के अवकाश घोषित कर दिया है. साथ ही पटना जिला प्रशासन ने 8वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है.
यूपी सरकार ने शीतलहर को देखते हुए 16 और 17 जनवरी को कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों के अवकाश घोषित कर दिया है. ये फैसला बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. शीतलहर के कारण तापमान में लगातार गिरावट जारी है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है.
पटना में बंद रहेंगे 18 जनवरी तक स्कूल
वहीं, शीतलहर के कारण पटना जिला प्रशासन ने स्कूलों के अवकाश की घोषणा की है. पटना डीएम ने जिले के एक से लेकर 8वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया था.
बता दें कि यूपी पहले शीतकालीन अवकाश 14 जनवरी तक घोषित किया गया था, जिसको अब 17 जनवरी तक करने का फैसला किया है. मौसम विभाग ने गुरुवार को सुबह सामान्य कोहरे की संभावना जाहिर की है. जबकि कुछ अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है.
16-17 जनवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










