
उत्तर प्रदेश में 17 सीनियर IAS का ट्रांसफर, प्रतीक्षारत अधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी
AajTak
यूपी में 27 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. यूपी की चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव गौरी शंकर प्रियदर्शी का भी ट्रांसफर किया गया है. उन्हें ग्राम्य विकास का आयुक्त बनाया गया है. कंचन वर्मा, जो प्रतीक्षारत थीं, उन्हें निंबधन में महानिरीक्षक बनाया गया है.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 17 सीनियर अधिकारियों के विभागों का फेरबदल किया है. दो अधिकारी कंचन वर्मा और प्रमोद कुमार उपाध्याय जो प्रतीक्षारत थे, उन्हें भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के सचिव शाहिद मंजर अब्बास रिजवी को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है.
यूपी की चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव गौरी शंकर प्रियदर्शी का भी ट्रांसफर किया गया है. उन्हें ग्राम्य विकास का आयुक्त बनाया गया है. कंचन वर्मा, जो प्रतीक्षारत थीं, उन्हें निंबधन में महानिरीक्षक बनाया गया है. प्रमोद कुमार उपाध्याय, प्रतीक्षारत थे उन्हें भी निबंधन में अपर महानिरीक्षक के पद पर तैनाती मिली है. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विशेष सचिव डॉ. वेदपति मिश्रा को यूपी माध्यमिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है. वित्त विभाग के विशेष सचिव प्रकाश बिन्दु को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव जयशंकर दुबे को वित्त विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है.
मेरठ के नगर आयुक्त बने अमित पाल
नगर विकास विभाग के विशेष सचिव संजय कुमार सिंह यादव को राजस्व परिषद का सदस्य (न्यायिक), मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव महेंद्र प्रसाद को यूपी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का प्रबंध निदेशक, सोनभद्र के मुख्य विकास अधिकारी अमित पाल को मेरठ का नगर आयुक्त, बहराइच के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ गंगवार को सोनभद्र का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है.
झांसी नगर निगम के आयुक्त बने पुलकित गर्ग
सिद्धार्थनगर के मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग को झांसी नगर निगम का नगर आयुक्त, मुजफ्फरनगर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जयेंद्र कुमार को सिद्धार्थनगर का मुख्य विकास अधिकारी, मुजफ्फरनगर के मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव को झांसी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा मेरठ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संदीप भागिया को मुजफ्फरनगर का मुख्य विकास अधिकारी, बरेली के मुख्य विकास अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को प्रयागराज नगर निगम का नगर आयुक्त और सिद्धार्थनगर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जग प्रवेश को बरेली का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.










