
उत्तर प्रदेश में रद्द हुई पुलिस विभाग की यह भर्ती परीक्षा, हाईकोर्ट ने दिया री-एग्जाम का आदेश
AajTak
हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड रेडियो ऑपरेटर के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है. भर्ती प्रक्रिया के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने निर्धारित योग्यता में बदलाव कर दिया था. इस बदलाव को गलत ठहराते हुए हाईकोर्ट ने दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया है.
उत्तर प्रदेश पुलिस की हेड रेडियो ऑपरेटर भर्ती को लेकर हाई कोर्ट ने अहम आदेश दिया है. लखनऊ बेंच ने हेड रेडियो ऑपरेटर की भर्ती को रद्द कर दिया है. यह फैसला जस्टिस आलोक माथुर की सिंगल बेंच ने सुनाया है. साल 2022 में रेडियो ऑपरेटर के कुल 936 पदों के लिए 40,000 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी.
हाईकोर्ट में दायर की गई थी याचिका
भर्ती प्रक्रिया के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने निर्धारित योग्यता में बदलाव कर दिया था. विज्ञापन में डिप्लोमा की मांग की गई थी, लेकिन अचानक एक प्रस्ताव पास कर बीटेक पास उम्मीदवारों को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया था. इस योग्यता में बदलाव को लेकर एक याचिका हाई कोर्ट में दायर की गई थी. याचिका की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने पुलिस रेडियो ऑपरेटर भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है. अब यह भर्ती प्रक्रिया फिर से पूरी तरह से समीक्षा के बाद शुरू की जाएगी.
जनवरी में नहीं होगा पुलिस कॉन्स्टेबल का फिजिकल एग्जाम
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन जनवरी में नहीं किया जाएगा. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से सिपाही भर्ती के लिए दौड़ का आयोजन फरवरी के लास्ट सप्ताह या मार्च में किया जा सकता है. भर्ती बोर्ड की ओर से जल्द ही इस संबंध में अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












