
उत्तर प्रदेश में जल्द बनेंगे 21 नए एयरपोर्ट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोले सिंधिया
AajTak
उत्तर प्रदेश में जल्द ही देश में सबसे अधिक घरेलू उड़ान सेवाएं होंगी और आने वाले दिनों में 21 हवाईअड्डे भी होंगे. शनिवार को यहां वृंदावन योजना में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के दौरान "उत्तर प्रदेश में नागरिक उड्डयन- उभरते अवसर" पर एक सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ये कहा.
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही देश में सबसे अधिक घरेलू उड़ान सेवाएं होंगी और आने वाले दिनों में 21 हवाईअड्डे भी होंगे. शनिवार को यहां वृंदावन योजना में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के दौरान "उत्तर प्रदेश में नागरिक उड्डयन- उभरते अवसर" पर एक सत्र को संबोधित करते हुए सिंधिया ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश का कायाकल्प किया है.
सिंधिया ने कहा कि अयोध्या, काशी (वाराणसी) और मथुरा की धरती ने देश को हमेशा नई राह दिखाई है. उन्होंने उत्तर प्रदेश को निवेश के लिए अनुकूल गंतव्य बताते हुए कहा कि राज्य ने हर क्षेत्र में काफी प्रगति की है. सिंधिया ने कहा कि राज्य में जल्द दस नए हवाई अड्डे बनाए जा रहे हैं और दो और के लिए लैंड सर्वे का काम शुरू हो गया है. साथ ही आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में 21 हवाई अड्डे होने जा रहे हैं.
गौरतलब है इस समय जेवर का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है. इसको बनाने का काम अभी जारी है. प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण में इस एयरपोर्ट पर 4588 करोड़ रुपये खर्च होंगे और यह इस साल 2023 में ही कंप्लीट हो जाएगा. एयरपोर्ट जब पूरी तरह बन जाएगा, तब इसके पास 6 से 8 रनवे होंगे. यह देश में किसी भी एयरपोर्ट पर होने वाले सबसे ज्यादा रनवे होंगे. नोएडा एयरपोर्ट की लागत 30 हजार करोड़ बताई जा रही है. साल में 7 करोड़ यात्रियों का टार्गेट रखा गया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








