
उत्तर प्रदेश के बहराइच में नाव पलटी, 20 से ज्यादा लोग लापता
AajTak
उत्तर प्रदेश के बहराइच की कौड़ियाला नदी में नाव पलट गई है. इस घटना में 20 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर रवाना कर दी गई हैं. इस घटना पर डीजीपी मुख्यालय ने संज्ञान लिया है. डीजीपी मुख्यालय की तरफ से राहत कार्य की निगरानी की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के बहराइच की कौड़ियाला नदी में एक नाव पलट गई है. इस घटना में 20 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर रवाना कर दी गई हैं.
इस घटना पर डीजीपी मुख्यालय ने संज्ञान लिया है. डीजीपी मुख्यालय की तरफ से राहत कार्य की निगरानी की जा रही है. भारत-नेपाल के सीमावर्ती जिले बहराइच का भरथापुर गांव कतर्नियाघाट वन्य जीव रेंज का गांव है. यहां के ग्रामीण लखीमपुर के खैरटिया गांव से कौड़ियाला नदी के रास्ते नाव से आते-जाते हैं.
कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ से होकर बहने वाली भारत-नेपाल बॉर्डर की कौड़ियाला नदी नेपाल की पहाड़ियों से निकलकर भारतीय सीमा क्षेत्र की घाघरा नदी में मिलती है. भरथापुर गांव के लोग बहराइच के सीमावर्ती पड़ोसी जिले लखीमपुर खीरी के खैरटिया गांव से होकर कौड़ियाला नदी में नाव से आवाजाही करते हैं, जिसे इस गांव के लोग सबसे सुविधाजनक मानते हैं.
कैसे हुई घटना?
बुधवार की शाम को गांव के लोग नाव से सवार होकर खैरटिया गांव से भरथापुर गांव लौट रहे थे, तभी शाम छह बजे गांव के करीब पहुंचते ही नाव अनियंत्रित होकर कौड़ियाला नदी में पलट गई. हादसे में गांव के कई लोग लापता है, जिनमें कुछ मेहमान भी बताए जा रहे हैं.
घटना में चार लोगों को सुरक्षित बचाया गया है. लापता लोगों में नाव चालक समेत कई लापता हैं. घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस व प्रशासन को दी है. पानी के भरी दबाव के चलते चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज के गेट खोले गए थे, जिन्हें बंद कराया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है हादसा नदी में तेज बहाव के कारण हुआ है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







