
उत्तर-पूर्व दिल्ली से सुल्तानपुर और पुरी तक... छठे फेज की बड़ी फाइट वाली सीटें, जिन पर होंगी नजरें
AajTak
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार, बंगाल और ओडिशा तक, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है. उत्तर-पूर्व दिल्ली सीट पर बीजेपी के मनोज तिवारी और कांग्रेस के कन्हैया कुमार के बीच मुकाबला है तो वहीं बिहार की वैशाली सीट पर वीणा देवी और मुन्ना शुक्ला आमने-सामने हैं.
लोकसभा चुनाव के छठे चरण की 58 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. देश की 428 सीटों पर मतदान हो चुका है और बाकी बची 115 में से 58 लोकसभा सीटों पर छठे चरण में वोटिंग हो रही है. लोकसभा चुनाव के इस चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, दो बार के सांसद मनोज तिवारी, कन्हैया कुमार, दिनेशलाल यादव निरहुआ समेत कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है.
मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार उत्तर-पूर्व दिल्ली सीट पर आमने-सामने हैं तो वहीं मेनका गांधी यूपी की सुल्तानपुर सीट से मैदान में हैं. आइए बात करते हैं ऐसी ही कुछ लोकसभा सीटों की जहां से दिग्गजों की साख दांव पर है.
उत्तर-पूर्व दिल्ली
केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर मनोज तिवारी मैदान में हैं. भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार, गायक और अभिनेता मनोज तिवारी इस सीट से दो बार के सांसद हैं और तीसरी जीत के लिए जोर लगा रहे हैं. मनोज के सामने इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस ने बिहार से ही नाता रखने वाले कन्हैया कुमार को टिकट दिया है. कन्हैया जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष हैं और कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के नेशनल इंचार्ज भी हैं.
नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की नई दिल्ली सीट पर दो वकीलों के बीच मुकाबला है. बीजेपी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को टिकट दिया है तो वहीं इंडिया ब्लॉक की ओर से आम आदमी पार्टी ने सोमनाथ भारती को मैदान में उतारा है. बांसुरी और सोमनाथ, दोनों ही सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं. बांसुरी के लिए यह चुनावी राजनीति का आगाज है तो वहीं सोमनाथ भारती कोंडली विधानसभा सीट से विधायक हैं.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










