
'उत्तर कोरिया को निशाना बनाया तो...', रूस ने अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया को दी चेतावनी
AajTak
यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम के जवाब में अपने त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यासों को तेज किया है. शुक्रवार को तीनों देशों ने कोरियाई प्रायद्वीप के पास एक संयुक्त एयर ड्रिल की, जिसमें अमेरिका के परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बॉम्बर्स ने भी हिस्सा लिया.
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शनिवार को उत्तर कोरिया के पूर्वी शहर वोनसान में अमेरिकी नेतृत्व वाले सुरक्षा गठजोड़ पर कड़ी चेतावनी दी. लावरोव ने अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान को उत्तर कोरिया के खिलाफ किसी भी सैन्य गठबंधन से परहेज करने को कहा. उनका यह बयान उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से मुलाकात के बाद आया, जहां उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से शुभकामनाएं भी पहुंचाईं.
लावरोव ने उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोए सोन हुई के साथ वार्ता के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा, “हम चेतावनी देते हैं कि इन संबंधों का उपयोग किसी भी देश, विशेषकर उत्तर कोरिया या रूस के खिलाफ गठबंधन बनाने के लिए न किया जाए.”
यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम के जवाब में अपने त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यासों को तेज किया है. शुक्रवार को तीनों देशों ने कोरियाई प्रायद्वीप के पास एक संयुक्त एयर ड्रिल की, जिसमें अमेरिका के परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बॉम्बर्स ने भी हिस्सा लिया.
उत्तर कोरिया इन सैन्य अभ्यासों को हमले की तैयारी के तौर पर देखता है और इसीलिए वह अपने परमाणु हथियारों को आत्मरक्षा का जरिया बताता रहा है. इस मुद्दे पर लावरोव ने कहा, “उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम उनके वैज्ञानिकों की मेहनत का परिणाम है. हम उनके परमाणु विकास के पीछे की वजहों को समझते हैं और उनका सम्मान करते हैं.”
बैठक के दौरान उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोए ने दोहराया कि उनका देश रूस के यूक्रेन युद्ध में बिना शर्त समर्थन करता है. लावरोव ने भी उत्तरी कोरियाई सैनिकों के उस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया जो उन्होंने रूस के कुर्स्क बॉर्डर क्षेत्र में यूक्रेनी घुसपैठ को रोकने में दिया.
उत्तर कोरिया और रूस के बीच बीते वर्षों में सैन्य और आर्थिक सहयोग गहरा हुआ है. उत्तर कोरिया रूस को हथियार और गोला-बारूद मुहैया कराता है, जबकि रूस उसके बदले सैन्य तकनीक और आर्थिक सहायता प्रदान करता है. इससे अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया की चिंता बढ़ी है कि रूस उत्तर कोरिया को ऐसी संवेदनशील तकनीक न दे दे, जिससे उसका परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम और भी खतरनाक बन जाए.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







