
उत्तराखंड में 7 किलो हाथी दांत बरामद, STF ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
AajTak
उत्तराखंड के हरिद्वार में एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने तस्करों के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात किलो हाथी दांत के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोग वन्य जीवों के अंगों की तस्करी करते थे. इन तस्करों को उस वक्त पकड़ा गया जब वो हाथी दांत को बेचने के लिए किसी शख्स से डील करने पहुंचे थे.
उत्तराखंड में हाथी के दांतों की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है. स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और वन विभाग की टीम ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दो हाथी दांत बरामद किए हैं. उत्तराखंड में वन्य जीव अंगों की अवैध तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ एसटीएफ और वन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है.
ऐसे पकड़े गए हाथी दांत के तस्कर
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर और हरिद्वार जिले की श्यामपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में इन संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले गौतम सिंह और चंदन सिंह के रूप में हुई है जबकि एक अन्य आरोपी हरिद्वार के श्यामपुर का रहने वाला है जिसका नाम जितेंद्र सैनी है.
उन्होंने आगे कहा कि ये आरोपी लंबे समय से हरिद्वार क्षेत्र में वन्यजीव अंगों की तस्करी कर रहे थे जिसका इनपुट एसटीएफ को मिला था. इसके बाद एसटीएफ की टीम ने गोपनीय रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया. ये तस्कर उस वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गए जब ये हाथी दांत को किसी बाहर की पार्टी को बेचने के लिए निकले थे.
बरामद किए गए हाथी दांत का वजन था सात किलो इस मामले की जानकारी देते हुए एसटीएफ एसपी ने बताया कि संदिग्ध तस्करों के पास से बरामद दोनों दांतों का वजन सात किलो था. उन्होंने कहा कि इससे पहले गौतम सिंह को हत्या के आरोप में और जितेंद्र सैनी को वन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था. एसटीएफ प्रमुख ने आगे बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्होंने कब और किस जंगल में हाथी का शिकार किया है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







