
उत्तराखंड में गई त्रिवेंद्र की कुर्सी, हरीश रावत बोले- बीजेपी को सरकार का हक नहीं, चुनाव हों
AajTak
त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड में नए सिरे से चुनाव कराये जाने की मांग की है. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य में अस्थिरता लाने के लिए जिम्मेदार है, उसे सरकार बनाने का कोई हक नहीं है.
त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड में नए सिरे से चुनाव कराये जाने की मांग की है. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य में अस्थिरता लाने के लिए जिम्मेदार है, उसे सरकार बनाने का कोई हक नहीं है. A change of face is an admission on the part of BJP leadership that they failed miserably to expedite development of Uttarakhand. BJP is guilty of bringing political instability to the state, has no right to form govt. Fresh elections should be held in U'khand: Harish Rawat, Cong pic.twitter.com/j42GvCZrwC समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बीतचीत में हरीश रावत ने कहा, 'राज्य में चेहरा बदला जाना इस बात की स्वीकारोक्ति है कि बीजेपी नेतृत्व उत्तराखंड में विकास करने में नाकाम रहा है. बीजेपी राज्य में राजनीतिक अस्थिरता लाने की दोषी है, उसे सरकार बनाने का कोई अधिकार नहीं है. उत्तराखंड में नए सिरे से चुनाव कराया जाना चाहिए.'
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









