
उत्तराखंड में आफत की बारिश, चार लोगों की मौत, भूस्खलन के बाद 478 सड़कें बंद
AajTak
उत्तराखंड में बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है. शनिवार को हुई बारिश के बाद राज्य में चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई इलाकों में भूस्खलन भी हुआ जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सरकार ने राज्य में कुल 478 सड़कों को आवाजाही के लिए बंद कर दिया है.
उत्तराखंड के कई इलाकों में लगातार बारिश जारी है जिससे चार लोगों की मौत हो गई. खासतौर पर कुमाऊं क्षेत्र में भारी बारिश के कारण जहां लोगों की जान गई है वहीं दो अन्य लापता भी हो गए हैं. वहीं अलग-अलग जगहों पर भूस्खलन के कारण नेशनल हाइवे पर समेत 478 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं,.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि के दौरान कुमाऊं क्षेत्र के हलद्वानी में 337 मिमी, नैनीताल में 248 मिमी, चंपावत में 180 मिमी, चोरगलिया में 149 मिमी और रुद्रपुर में 127 मिमी बारिश हुई है.
शुक्रवार को गणकोट गांव में बुद्ध मंदिर के पास भारी बारिश के कारण आवासीय इमारत का एक हिस्सा ढह जाने से मलबे में दब जाने से एक महिला की मौत हो गई, जिसकी पहचान देवकी उपाध्याय (75) के रूप में हुई है. एक अन्य घटना में पिथौरागढ़ के गणकोट में भूस्खलन में 22 साल के विपिन कुमार नाम के युवक की मौत हो गई.
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, पंजाब के जालंधर के एक 45 साल के पर्यटक की पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में ज्योलिंगकांग गांव का दौरा करते समय ऑक्सीजन की कमी से मृत्यु हो गई.
अलग-अलग हादसों में कई लोगों की मौत
लोहाघाट के ढोरजा गांव में भारी बारिश के कारण गौशाला की छत गिरने से एक महिला की जान चली गई. पीड़िता की पहचान 58 साल की माधवी देवी के रूप में हुई है. दूसरी घटना लोहाघाट के मटियानी गांव में हुई जहां भूस्खलन से एक महिला की मौत हो गई. मृतक महिला की पहचान 60 वर्षीय शांति देवी के रूप में की गई है. घटना में जगदीश सिंह नाम का शख्स लापता हो गया है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








