
उत्तराखंड: मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए 18 Km पैदल चले मुख्य चुनाव आयुक्त
AajTak
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार एक बार फिर अपनी कार्यशैली की वजह से चर्चा में हैं. उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था. सीईसी ने दूर-दराज के मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए 18 किलोमीटर का सफर तय किया.
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने उत्तराखंड में एक मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए 18 किलोमीटर तक पैदल सफर किया. ये मतदान केंद्र चमोली जिले के एक दूरदराज गांव में था. CEC ने इस बूथ तक खुद जाने का निर्णय लिया और पैदल ही चल दिए.
इस दौरान सीईसी का कहना था कि जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड में बूथों तक पहुंचना एक मुश्किल काम है, लेकिन सभी बाधाओं को हराकर चुनाव अधिकारी मतदान से 3 दिन पहले बूथों पर पहुंच जाते हैं.
एक बयान में सीईसी ने कहा- 'दुमक गांव में यह मतदान केंद्र दूरस्थ स्थान पर है. मैं उन मतदान कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना चाहता हूं जिन्हें हर चुनाव से पहले ऐसे क्षेत्रों में पहुंचने के लिए लगभग तीन दिन लग जाते हैं.' सीईसी ने गांव में मतदाताओं का भी हौसला बढ़ाया.
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब नवनियुक्त सीईसी ने मिसाल कायम की है. इससे पहले मई में उन्होंने और चुनाव आयुक्तों ने एक साल में अवकाश यात्रा रियायतों की संख्या को घटाकर एक करने का निर्णय लिया था. इसके साथ ही आयोग ने फैसला किया है कि सीईसी और ईसी कोई आयकर लाभ नहीं लेंगे जो उन्हें वर्तमान में दिए जाने की व्यवस्था है.
गौरतलब है कि मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त (ईसी) अनूप चंद्र पांडे ने फैसला किया कि वे स्वेच्छा से भत्तों और विशेषाधिकारों को कम करेंगे. यह एक ऐसा माना जा रहा कदम है जिससे एक मिसाल कायम होने की उम्मीद है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









