
उत्तराखंड: जली हुई कार में महिला का शव मिलने से सनसनी, कर्नाटक की है गाड़ी
AajTak
चमोली ज़िले में जोशीमठ-मलारी मोटर मार्ग पर स्थित तपोवन गांव के पास एक जली हुई कार में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. जली हुई कार बेंगलुरु, कर्नाटक में रजिस्टर्ड है. पुलिस फिलहाल हत्या, आत्महत्या, या दुर्घटना सभी संभावनाओं पर जांच कर रही है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.
उत्तराखंड के चमोली ज़िले में जोशीमठ-मलारी मोटर मार्ग पर स्थित तपोवन गांव के पास एक जली हुई कार में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. रविवार सुबह पुलिस को इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक चमोली के एसपी सर्वेश पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 7 बजे यह सूचना मिली कि चांचड़ी गांव के पास एक कार में जला हुआ शव मिला है. मौके पर पहुंचकर कार की जांच की गई, जिसमें महिला का शव बुरी तरह से जला हुआ पाया गया.
शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध है. एसपी पंवार ने बताया कि इस मामले की गहन जांच के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो सभी पहलुओं पर जांच कर रही हैं. उन्होंने कहा कि महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है.
पुलिस के अनुसार, जली हुई कार बेंगलुरु, कर्नाटक में रजिस्टर्ड है. यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बेंगलुरु आरटीओ से भी संपर्क साधा है ताकि वाहन मालिक और उसके संपर्कों की जानकारी जुटाई जा सके.
स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार को एक युवक और युवती को इसी मारुति रिट्ज़ कार में तपोवन क्षेत्र के आस-पास घूमते देखा गया था. वहीं शुक्रवार को भी इसी कार को जोशीमठ में देखा गया था. इससे आशंका जताई जा रही है कि यह घटना शनिवार रात को ही घटी होगी.
पुलिस फिलहाल हत्या, आत्महत्या, या दुर्घटना सभी संभावनाओं पर जांच कर रही है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








