
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, गंगोत्री जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत
AajTak
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. यह दुर्घटना सुबह नौ बजे के आसपास गंगनानी के पास हुई. यह हेलिकॉप्टर गंगोत्री जा रहा था. हेलिकॉप्टर किसी प्राइवेट कंपनी का बताया जा रहा है, जिसमें पांच से छह यात्री सवार थे. इनमें से दो घायल बताए जा रहे हैं. स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं. आपदा प्रबंधन की टीम भी रवाना हो गई है.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. यह दुर्घटना सुबह नौ बजे के आसपास गंगनानी के पास हुई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
गढ़वाल के डिविजनल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रशासन और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. सेना, पुलिस, आपदा प्रबंधन टीम, एंबुलेंस और रेवेन्यू टीमें मौके पर पहुंच रही हैं.
यह हेलिकॉप्टर गंगोत्री जा रहा था. हेलिकॉप्टर किसी प्राइवेट कंपनी का बताया जा रहा है, जिसमें सात लोग सवार थे. स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है. लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









