
उत्तराखंड: कांवड़ियों की सुरक्षा में लगेंगे 10 हजार सुरक्षाकर्मी, ड्रोन और CCTV कैमरों से होगी निगरानी
AajTak
उत्तराखंड के डीजीपी ने दूसरे राज्यों के अधिकारियों से कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि पड़ोसी राज्य कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्गों का प्रचार करेंगे ताकि चारधाम, मसूरी और देहरादून आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो.
उत्तराखंड में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं. इस बार शिवभक्तों की सुरक्षा में सीसीटीवी और ड्रोन के साथ करीब 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने सोमवार को इसके बारे में जानकारी दी है. एक इंटर स्टेट कोर्डिनेशन को संबोधित करते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि श्रावण के महीने में शिव भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया जाएगा, जबकि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया की निगरानी की जाएगी. कांवड़ियों से सोशल मीडिया के माध्यम से शांति बनाए रखने में पुलिस और स्थानीय प्रशासन का सहयोग करने की अपील की जाएगी.
कांवड़ यात्रा के मार्गों का करें प्रचार
उत्तराखंड के डीजीपी ने दूसरे राज्यों के अधिकारियों से कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि पड़ोसी राज्य कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्गों का प्रचार करेंगे ताकि चारधाम, मसूरी और देहरादून आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो. उन्होंने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और अन्य स्थानों से आने वाले कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है.
2 साल बाद हो रही हैं कांवड़ यात्रा
डीजीपी कुमार ने बताया कि इस साल यात्रा के लिए हरिद्वार और आसपास के इलाकों को 12 सुपर जोन, 31 जोन और 133 सेक्टरों में बांटा गया है और व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 9,000-10,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे. बता दें कि इस बार कोरोना महामारी की वजह से 2 साल बाद कांवड़ यात्रा होने वाली है, जो कि 14 जुलाई से 26 जुलाई तक आयोजित की जाएगी. कांवड़िया (भगवान शिव के भक्त) यात्रा में अपने क्षेत्रों में शिव मंदिरों में चढ़ाने के लिए हरिद्वार में गंगा नदी से जल इकट्ठा करते हैं.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










